लता मंगेशकर कहती थी ‘संत की आवाज’, प्रयोग करने में थे माहिर, पहली ही फिल्म ने रचा इतिहास

नई दिल्ली । ‘हमने देखी है उन आंखों की महकती खुशबू’ – आंखें काली हो सकती हैं, उनमें नींद भरी हो सकती है वो गहरी हो सकती हैं लेकिन खुशबू! उस दौर में लोगों ने गुलजार की कलम पर ऐसे ही सवाल उठाए। इडंस्ट्री में ज्यादा दिन नहीं हुए थे इसलिए डरे सहमे थे लेकिन ऐसे समय में ही गाने को म्यूजिक से सजाने वाले हेमंत कुमार आगे आए। उनका आत्मविश्वास बढ़ाया , मजबूती से खड़े रहे और इसके बाद जो हुआ वो अद्भुत रहा। ये गुलजार के टॉप 10 गानों की फेहरिस्त में शामिल हो गया। तो हेमंत दा ऐसे ही प्रयोगों का नाम था। बनारस में जन्मे हेमंत मुखोपाध्याय ने अपने जीवन से लेकर गानों तक में खूब प्रयोग किए, तो आज बात उन खूबसूरत प्रयोगों की जो हिंदे सिने जगत के मील का पत्थर साबित हुए।

लंबी कद काठी, धोती कुर्ता म्यूजिक डायरेक्शन के दौरान हाथ में सिगरेट—यही पहचान थी हेमंत कुमार की। बनारस में जन्में, बंगाल में पले बढ़े दादा बांग्ला और हिंदी फिल्मों के जबरदस्त सिंगर-कंपोजर थे। अपने गानों में प्रयोग इनकी खासियत थी। कौन भूल सकता है ‘आनंद मठ’ का ‘वंदे मातरम’। राष्ट्रीय गीत जिसमें लता और हेमंत कुमार की आवाज ने आजादी के दीवानों के जुनून को बखूबी बयां किया था।

2020 में आई किताब ‘द अनफॉर्गेटेबल म्यूजिक ऑफ हेमंत कुमार’ (लेखक मानेक प्रेमचंद) में इसका जिक्र है। पहली बार हेमंत दा ने किसी हिंदी फिल्म के लिए संगीत दिया था। गीत में किया गया प्रयोग शानदार है। इसमें काउंटर मेलोडी का इस्तेमाल है यानि सिंगर का अलाप कुछ और है तो कोरस कुछ अलग ही धुन को पकड़ आगे बढ़ रहा है। एक खास बात ये कि उस दौर में मेल वॉइस के लिए कोरस में फीमेल सपोर्ट होता था लेकिन इस गीत में मेन फीमेल वॉइस को मेल कोरस का साथ मिला। लता मंगेशकर ने भी बड़ी शिद्दत से इसे गाया, मेहनत भी खूब की। खुद हेमंत दा ने अपने रेडियो शो में बताया था कि 21 टेक लिए गए थे।

प्रयोग की बात होती है तो ‘नागिन’ का जिक्र छिड़ना लाजिमी है। 1954 में रिलीज हुई। इसके गानों ने तहलका मचा दिया। कहते हैं पिक्चर लोगों पर असर नहीं डाल रही थी तो डायरेक्टर ने हजार डिस्क रेस्त्राओं और होटल में पहुंचा दिए, जिससे गानों से बात बन जाए। हुआ भी ऐसा ही। एक गाना जो लोगों की जुबान पर चढ़ा वो था ‘मन डोले मेरा तन डोले’। इसकी बीन की धुन लोगों के दिलो दिमाग पर छा गई। हेमंत दा ने खुद बताया था कि स्टूडियो में साजिंदों के बीच बीन की धुन फिट नहीं बैठती थी।

फिल्म का नाम नागिन और बीन की धुन न हो भला ऐसा कैसे हो? गायक-संगीतकार हेमंत कुमार ने इसका भी हल निकाल लिया!

हारमोनियम और कल्वायलिन के मिश्रण से फेमस नागिन धुन तैयार की। इससे जुड़ा एक किस्सा हेमंत दा ने सुनाया था। उनके सहायक थे कल्याण जी। एक बार वो नागपुर के किसी गांव में गए। वहां लोगों ने उनसे नागिन का गाना बजाने की फरमाइश की। जब उन्होंने कल्वायलिन से धुन छेड़ी तो लोग नाराज हो गए, बोले अरे ये तो मुंह से नहीं हाथ से बजा रहे हैं? हमें तो बीन सुननी है। तब कल्याणजी भाई ने उन्हें बताया कि गाना बीन बजाकर नहीं कल्वायलिन और हारमोनियम के मिश्रण से तैयार हुआ है।

हेमंत कुमार ने पहली बार प्लेबैक सिंगर के तौर पर बांग्ला निमाई संन्यास के लिए 1941 में गाना रिकॉर्ड किया था। बांग्ला के सुपर स्टार उत्तम कुमार की आवाज थे हेमंत दा। तो हिंदी सिने जगत के देव आनंद की रोमांटिक आवाज बने। इरादा (1944) में हिंदी पार्श्व गायक के रूप में पहला ब्रेक मिला था तो बांग्ला फिल्म अभ्यात्री (1947) हेमंत कुमार की संगीत निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म थी।

जागृति के ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं’ और ‘दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल’ ने लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया। फिल्म जागृति (1954) थी। जिसने उन्हें संगीत निर्देशक के रूप में स्थापित कर दिया।

1950 के दशक में हेमंत-बेला नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था, जिसका बाद में नाम बदलकर गीतांजलि प्रोडक्शंस कर दिया गया। फिल्म ‘नील आकाशेर नीचे’ (1959) इस बैनर तले बनी पहली बांग्ला फिल्म थी, जिसे राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक भी मिला।

बॉलीवुड में उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म बीस साल बाद (1962) ने भी सफलता के झंडे गाड़े। म्यूजिक ने अहम भूमिका निभाई थी। हॉन्टिंग म्यूजिक के सफल संगीत निर्देशक के तौर पर भी पहचाना जाने लगा। ‘कहीं दीप जले कहीं दिल’ एक बेंचमार्क बन गया। एक बात और छोटे से ब्रेक के बाद लता की बतौर प्लेबैक सिंगर ये कमबैक फिल्म भी थी।

हेमंत दा जितने सरल सहज थे उतने ही स्वाभिमानी भी। 1987 में जब उन्हें पद्म भूषण के लिए नामांकित किया गया तो विनम्रता से ठुकरा दिया। कहा कि समय निकल चुका है। इससे पहले 1970 में भी पद्म श्री के लिए न कह चुके थे।

16 जून 1920 को बनारस में जन्मे हेमंत दा का निधन 26 सितंबर 1989 को कलकत्ता के नर्सिंग होम में हुआ। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

हिंदी सिने जगत के गोल्डन एरा के नौ रत्नों (गायकों) में से एक थे हेमंत दा। इन नौ रत्नों में मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मुकेश, आशा भोंसले, तलत महमूद, मन्ना डे, गीता दत्त जैसे दिग्गज शामिल थे। इनकी बैरीटोन आवाज का जादू ही कुछ और था। संगीतकार सलिल चौधरी कहते थे कि अगर भगवान खुद आकर गाता तो हेमंत दा की ही आवाज में गाता तो लता मंगेश्कर कहती थीं, जब हेमंत कुमार गाते हैं तो लगता है मानो कोई पुजारी मंदिर में बैठकर गा रहा हो।

–आईएएनएस

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा

मुंबई । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस...

‘घर की खिड़कियां हिल रही हैं’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता ने सुनाए धमाकों के डरावने अनुभव

मुंबई । मिडिल ईस्ट के कई देशों में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय नागरिक...

admin

Read Previous

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर 300 रॉकेट दागे: सेना

Read Next

तेजस एयरक्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सीएसआईआर को 82 वर्ष हुए पूरे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com