तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी, जिसकी एक झलक के लिए धड़कता था फैंस का दिल

नई दिल्ली । एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री टैलेंट के साथ एक्टर का अपीयरेंस भी मायने रखता है। स्वप्न सुंदरी ऐसी ही एक अदाकारा का नाम है। जिनके तीखे नैन नक्श के फैंस दीवाने थे।

40 के दशक में तमिल सिनेमा इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो टैलेंटेड भी थीं और सुंदरता ऐसी कि जो देखे वो निहाल हो जाए। फिल्मों में क्रेडिट राजकुमारी नाम से गया। इनकी एक फिल्म ने तो उस दौर में तहलका मचा दिया। ‘हरिदास’ 114 सप्ताह तक मद्रास (चेन्नई) के सिनेमाघर में चली।

एक्ट्रेस का पूरा नाम तंजावुर रंगानायकी राजयी था और उन्हे टीआर राजकुमारी के नाम से भी जाना जाता था। वह एक फिल्म अभिनेत्री होने के साथ बेहतरीन गायिका और डांसर भी थीं। टैलेंट की धनी होने की वजह से उन्हें तमिल सिनेमा की पहली “ड्रीम गर्ल” कहा गया। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में खुद को एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया।

5 मई 1922 को तमिलनाडु के तंजावुर में पैदा हुईं राजकुमारी संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखती थीं, उनकी मां और दादी दोनों ही संगीतकार थीं और वह भी गायिका बनना चाहती थी। इसी कारण उन्होंने कर्नाटक संगीत में प्रशिक्षण लिया। यहीं से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जाने का फैसला किया। उनकी पहली फिल्म थी “कुमाला कुलथुनगान”, जो साल 1939 में रिलीज हुई, शुरुआत में फिल्मों में उनका राजयी नाम ही इस्तेमाल किया जाता था। इस फिल्म को सफलता नहीं मिल पाई थी मगर उनकी दूसरी फिल्म कच्छ देवयानी एक हिट साबित हुई। इसी के बाद उन्हें ‘टीआर राजकुमारी’ नाम से पहचान मिली।

उनकी किस्मत का सितारा चमका साल 1944 में, जब उनकी फिल्म हरिदास ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में थे एमके त्यागराज भगवतार। दोनों की जोड़ी को तो पसंद किया गया, साथ ही राजकुमारी को तमिल सिनेमा की पहली “ड्रीम गर्ल” की उपाधि मिली। इस फिल्म से उनकी गिनती तमिल इंडस्ट्री में एक कामयाब अभिनेत्री के तौर पर की जानी लगी।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में टी आर महलिंगम, के.आर. आर रामस्वामी, पी यू चिन्नाप्पा, एम जी रामचंद्रन और शिवाजी गणेश जैसे मशहूर एक्टरों के साथ काम किया। अपने भाई के साथ एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। इस दौरान उन्होंने वाजापिरंधवन, कोन्डुककिली, गुल-ए-बागावली, पासम, पेरिया इदाथू पेन, पानम पद्दीथवन और परककुम पावाई जैसी फिल्में बनाई।

एक अभिनेत्री के रूप में उनकी आखिरी फिल्म वानमपाडी थी, जो 1963 में आई थी। राजकुमारी का 20 सितंबर 1999 को निधन हो गया।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा 18 अक्टूबर को होगी रिलीज

Read Next

झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर भेजेंगे: अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com