अदाणी ग्रुप ने केन्या कारोबार से जुड़ी फर्जी प्रेस रिलीज का किया खंडन

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप की ओर से सोमवार को केन्या में उसकी उपस्थिति से जुड़ी फर्जी प्रेस रिलीज का खंडन किया गया। साथ ही कहा गया कि इस गलत खबर को फैलाने वालों के खिलाफ कंपनी कानूनी कार्रवाई करेगी।

ग्रुप के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि ‘दुर्भावनापूर्ण इरादे और निहित स्वार्थ’ के चलते कुछ के द्वारा फर्जी प्रेस रिलीज को सर्कुलेट किया जा रहा है।

प्रवक्ता द्वारा जोर देते हुए कहा गया, “अदाणी ग्रुप या फिर उसकी किसी अन्य सहयोगी कंपनी की ओर से केन्या से जुड़े बिजनेस को लेकर कोई प्रेस रिलीज नहीं जारी की गई है।”

आगे कहा, “हम इस कपटपूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और सभी से आग्रह करते हैं कि इन फर्जी धोखाधड़ी वाली प्रेस रिलीज को पूरी तरह से नजरअंदाज करें।”

अदाणी ग्रुप ने कहा, “इस फर्जी खबर को फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ हम एक्शन लेंगे।”

प्रवक्ता द्वारा आगे कहा गया कि मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स को अदाणी ग्रुप पर कोई न्यूज पब्लिश या ब्रॉडकास्ट करते समय उसके सोर्स को वेरिफाई कर लेना चाहिए।

पिछले हफ्ते अदाणी ग्रुप की ओर से शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों को भी सिरे से खारिज किया गया है, जिसमें कहा गया था कि स्विट्जरलैंड प्रशासन द्वारा ग्रुप के कुछ खातों को फ्रीज किया गया है।

अदाणी ग्रुप ने कहा, “यह आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन और आधारहीन हैं। ग्रुप के किसी भी खाते को स्विट्जरलैंड प्रशासन ने फ्रीज नहीं किया है और ना ही किसी स्विट्जरलैंड कोर्ट की कार्यवाही में अदाणी ग्रुप जुड़ा है।”

प्रवक्ता ने कहा, अदाणी समूह “सभी कानूनी और नियामक आवश्यकताओं के साथ पारदर्शिता और अनुपालन के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।”

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

एक्सेल के एटम्स 4.0 के लिए आवेदन शुरू; 500 अरब डॉलर के ‘भारत’ कंज्यूमर मार्केट, एआई केंद्रित प्री-सीड स्टार्टअप पर नजर

Read Next

आरजी कर मामले में अब सीबीआई संदीप घोष और अभिजीत मंडल से करेगी पूछताछ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com