कंगना रनौत का महिलाओं को खास संदेश, ‘अपनी खूबसूरती को करें प्यार’

मुंबई । अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का बेसब्री इंतजार कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में पुरानी यादों में गोता लगाते हुए अपनी फिल्म ‘वो लम्हे’ के म्यूजिक लॉन्च से एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने रंग-रूप को लेकर उनके भीतर असंतोष था। एक्ट्रेस ने महिलाओं को अपने वास्तविक रूप को प्यार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने हाल ही में एक्स पर खुद अपने प्रति सम्मान की कमी से जूझ रही महिलाओं के लिए एक संदेश लिखा है।

उन्होंने लिखा, “यह मेरी दूसरी फिल्म ‘वो लम्हे’ के म्यूजिक लॉन्च का वीडियो है। मैं सिर्फ़ एक किशोरी थी और कई युवतियों की तरह मुझे भी अपने रंग-रूप से जुड़ी हर चीज़ नापसंद थी। युवतियों के लिए अपने रंग-रूप को लेकर अनिश्चित महसूस करना आम बात है, जो उन्हें ज़्यादा कमज़ोर और अनिश्चित बना सकता है। अब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे एहसास होता है कि मैंने न सिर्फ़ अपने रंग-रूप की, बल्कि उस समय मेरे पास जो जोश और ऊर्जा थी, उसकी भी कद्र नहीं की।”

उन्होंने आगे कहा, “आज आप सबसे युवा हैं। जीवन के हर चरण की अपनी सुंदरता होती है। भले ही आप इसे आईने में न देख पाएं, लेकिन भरोसा रखें कि एक दिन आप पीछे मुड़कर देखेंगे और इसे पहचान लेंगे। खुद के प्रति नम्र रहें और भरोसा रखें कि आप सुंदर हैं।”

कंगना के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘गैंगस्टर’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

इस बीच, अभिनेत्री उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 1970 के दशक के आपातकाल पर आधारित है, जब देश में नागरिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया था।

फिल्म का लेखन और निर्देशन कंगना रनौत ने किया है। इसमें अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इसे ज़ी स्टूडियो और मणिकर्णिका फ़िल्म ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को पहले 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से प्रमाणन न मिलने के कारण इसे टाल दिया गया। फिल्म को अब ‘अ/व’ सर्टिफ़िकेशन मिल गया है और जल्द ही नई रिलीज़ डेट की घोषणा होने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

admin

Read Previous

राहुल गांधी हैं देश के सबसे बड़े आतंकी : रवनीत सिंह बिट्टू

Read Next

भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई उत्तराखंड प्रीमियर लीग की शुरुआत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com