राहुल गांधी हैं देश के सबसे बड़े आतंकी : रवनीत सिंह बिट्टू

भागलपुर । केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबंध में कहा क‍ि वह देश के सबसे बड़े आतंकी हैं। अगर किसी एजेंसी को किसी के खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए, तो वो राहुल गांधी हैं। वह देश के लिए खतरा बन चुके हैं। उन पर शिकंजा कसना जरूरी है।

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी का भारत से कोई लेना देना नहीं है। उनकी परवरिश भी विदेश में हुई है। उनके रिश्तेदार भी विदेश में रहते हैं। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि उनका भारत के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। वह महज गरीबों के घर फोटो खिंचवाने के लिए जाते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें गरीबों के हितों से कोई लेना देना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश से कोई लेना देना नहीं है, इसलिए वो देश से जुड़ी चीजों को लेकर उल्टा पुल्टा बयान देते हैं, जिसे कोई भी भारतवासी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता है। वो कभी जाति की बात करते हैं, तो कभी ओबीसी की, लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें समाज के किसी भी वर्ग से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी राजनीति से लेना देना है।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी रिक्शा वाले के पास जाते हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं है और ना ही वह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर रिक्शे वाले का दर्द क्या है? विपक्ष के नेता कहीं पर भी कभी-भी फोटो खिंचवाने चले जाते हैं। वो ऐसा करके गरीबों का मजाक बनाते हैं, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। राहुल को अपनी यह प्रवृत्ति बदलनी होगी।”

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा सिख समुदाय के संदर्भ में अमेरिका में दिए बयान का भी जिक्र किया। बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि भारत में सिखों को अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने से रोका जा रहा है, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भारत में सिखों को किसी भी प्रकार से उनकी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने से नहीं रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा, ” ना ही मुझे पगड़ी पहनने से रोका जा रहा है और ना ही मुझे कड़ा पहनने से, जिस दिन मुझे ऐसा करने रोका जाएगा, उस दिन मैं खुद ही बीजेपी से इस्तीफा दे दूंगा।“

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपने अमेरिकी दौरे के दौरान सिख समुदाय को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसके चलते उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि भारत में सिख समुदाय से जुड़े लोगों को अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने की आजादी नहीं है, ना ही उन्हें पगड़ी पहनने दिया जा रहा है और ना ही गुरुद्वारे में जाने दिया जा रहा है। राहुल के इस बयान का बीजेपी ने खंडन करते हुए कहा कि इसमें तनिक भी सत्यता नहीं है। भारत में धर्मों के लोगों को अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने की पूरी आजादी है।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

सीएम केजरीवाल जनता के बीच में ‘भावनात्मक कार्ड’ खेलने की कोशिश कर रहे : राकेश सिंह

Read Next

कंगना रनौत का महिलाओं को खास संदेश, ‘अपनी खूबसूरती को करें प्यार’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com