यूक्रेन के डोनेट्स्क में रूसी हमले में 5 लोगों की मौत

कीव । रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में हमला किया है। इस हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

डोनेट्स्क के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने शनिवार को बताया कि कोस्त्यंतिनिव्का कस्बे में तीन लोग मारे गए और चार घायल हो गए। वहीं टोरेत्स्क कस्बे से लगभग बीस किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में रूस की ओर से हुई बमबारी में 50 साल से अधिक आयु के दो व्यक्तियों के मारे जाने की खबर है।

वादिम फिलाशकिन ने टेलीग्राम सोशल मीडिया चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि कोस्त्यंतिनिव्का पर हुए हमले में 24 से 69 साल के तीन लोगों की मौत हो गई और एक बहुमंजिला ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

सुस्पिलने पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने डोनेट्स्क प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की प्रवक्ता अनास्तासिया मेदवेदेवा के हवाले से बताया कि चौथे घायल व्यक्तियों में एक 57 साल की महिला थी। आगे बताया कि अलग-अलग गोलाबारी में 52 वर्षीय एक व्यक्ति और 53 वर्षीय एक व्यक्ति टोरेत्स्क के ठीक बाहर मारे गए।

कोस्त्यंतिनिवका शहर में पहले करीब 70 हजार लोग रहते थे और यह एक औद्योगिक शहर था। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद, शहर वीरान हो गया। कई लोग इसे छोड़ने को मजबूर हुए। इस शहर पर रूस की ओर से बमों, मिसाइलों से हमला होता रहा है।

अधिकारियों ने अगस्त में शहर से बच्चों के साथ परिवारों को अनिवार्य रूप से निकालने का आदेश दिया था, क्योंकि रूस की सेना के आगे बढ़ने से खतरा बढ़ गया था।

वायु सेना ने शनिवार को बताया कि रूसी ड्रोन हमले से बचाव के लिए यूक्रेन ने हवाई सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं रूस के लंबी दूरी के 67 ड्रोन को भी मार गिराया गया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसके बलों ने कलिनोव गांव पर कब्जा कर लिया है। यह यूक्रेन के फ्रंटलाइन सैनिकों के लिए एक प्रमुख आपूर्ति और रसद केंद्र पोक्रोवस्क से सिर्फ 25 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

–आईएएनएस

ईरान ने पूरी तरह खोला होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी व‍िदेश मंत्री अराघची की घोषणा पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- धन्‍यवाद

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने लेबनान में जारी सीजफायर के संदर्भ में एक अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सीजफायर की अवधि के...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

लेबनान-इजरायल संघर्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, दस दिन के युद्धविराम का क‍िया दावा

नई द‍िल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजरायल के बीच दस द‍िनों के युद्धविराम पर सहमति का दावा क‍िया। ट्रंप ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रियाई चांसलर से बात, व्यापार, निवेश और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सहयोग बढ़ाने पर फोकस

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर ने गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

admin

Read Previous

महंगाई के आंकड़े, अमेरिकी फेड मीटिंग समेत इन फैक्टर्स से अगले हफ्ते तय होगी बाजार की चाल

Read Next

हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com