महंगाई के आंकड़े, अमेरिकी फेड मीटिंग समेत इन फैक्टर्स से अगले हफ्ते तय होगी बाजार की चाल

नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी नुकसान वाला रहा। बाजार लगातार तीन हफ्तों की तेजी का क्रम तोड़ते हुए लाल निशान में बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स में 1.43 प्रतिशत और निफ्टी में 1.52 प्रतिशत की गिरावट हुई।

बीते हफ्ते बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका से कमजोर जॉब डेटा का आना था, जिसके कारण दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मंदी में जाने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, एमएससीआई में भारत का वेटेज चीन से अधिक हो गया है और ज्यादा वैल्यूएशन के कारण भारतीय शेयर बाजार के वेटेज में कटौती की संभावना बढ़ गई है।

ऐसे में आना वाला हफ्ता बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। वैश्विक और घरेलू स्तर पर कई फैक्टर्स बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेड की बैठक काफी अहम होने वाली है, जो कि सितंबर के मध्य में होगी। इस बार अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्याज दर में बड़ी कटौती का ऐलान कर सकता है। ऐसे में इसे लेकर आने से किसी भी अपटेड असर बाजार पर दिख सकता है।

घरेलू स्तर पर महंगाई के आंकड़े 12 सितंबर को सरकार द्वारा जारी किए जाएंगे। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) द्वारा की जाने वाली खरीद-बिक्री और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बाजार की दिशा तय होगी। स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट में वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ प्रवेश गौर का कहना है कि निफ्टी में कमजोर के संकेत देखने को मिले हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक 24,850 से थोड़ा-सा ऊपर बंद हुआ है जो कि अहम सपोर्ट है। अगर यह इसके नीचे फिसलता है तो 24,000 के लेवल तक जा सकता है। निफ्टी के लिए 24,600-24,450 का जोन एक अहम सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 25,000 से लेकर 25,200 का जोन एक अहम रुकावट का स्तर है।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज में डायरेक्टर पल्का अरोड़ा चोपड़ा ने कहा कि सरकार बैंकों में कमजोरी के कारण निफ्टी बैंक 50,800 के नीचे बंद हुआ है। निफ्टी बैंक के लिए 50,500 एक अहम सपोर्ट लेवल है। अगर यह टूटता है तो 49,800 का लेवल भी इंडेक्स में देखने को मिल सकता है। वहीं, 51,200 और फिर 51,800 एक अहम रुकावट का स्तर है।

–आईएएनएस

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

ईरान के साथ तनाव के चलते अमेरिका में गैस की कीमतों के पूर्वानुमान पर छाई अनिश्चितता

वॉशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों के भविष्य को ईरान संघर्ष में हो रहे घटनाक्रमों से जोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल...

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत...

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

मुंबई । अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के...

भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में फ्रेशर्स की मांग एआई स्पेशलिस्ट, जनरेटिव एआई इंजीनियर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ीं

मुंबई । वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती...

दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में एआई निभाएगा बड़ी भूमिका : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे सटीक उपयोग वाली दवाई हालिस करने और इनोवेशन के नेतृत्व वाले हेल्थकेयर इकोसिस्टम...

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एयूएम वित्त वर्ष 26 में 12 प्रतिशत बढ़कर 70 लाख करोड़ रुपए के पार

मुंबई । भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 26 में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 73.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान...

अमेरिका के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करने से कच्चे तेल की कीमत 10 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई । कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को 10 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जिससे दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है।...

8वां वेतन आयोग: कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी पूरे देश में बेसब्री से 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उनका वेतन और पेंशन पहले के...

admin

Read Previous

बंगाल सरकार ने मेडिकल कॉलेजों से रेजिडेंट डॉक्टरों का ब्योरा मांगा

Read Next

यूक्रेन के डोनेट्स्क में रूसी हमले में 5 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com