हिजबुल्लाह ने इजरायल के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कई बस्तियों पर दागे रॉकेट

बेरूत । हिजबुल्लाह ने एक बार फिर इजरायल के कई जगहों को निशाना बनाया है। हिजबुल्लाह ने एक बयान में बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायल के हमलों के जवाब में उत्तरी इजरायल में कई बस्तियों पर रॉकेट दागे हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, लेबनान के सशस्त्र समूह ने शनिवार को तीन अलग-अलग बयान जारी किए। उन्होंने इन बयानों में बताया कि उसने माउंट नेरिया स्थित इजरायल के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे। इसके अलावा मनोट बस्ती में इजरायली सैनिकों पर रॉकेटों से हमला किया। यही नहीं, लेबनान के बेका क्षेत्र में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है।

उन्होंने बयान में आगे कहा, “उसने मिशर बेस में मुख्य खुफिया मुख्यालय के अलावा मिसगाव अम, अल-आलम, समाका और हदाब यारून पर आर्टिलरी शेल और रॉकेटों से हमला किया।”

लेबनान के सैन्य सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि लेबनानी सेना ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल में हुए सतह से सतह पर मार करने वाली 40 मिसाइलों की लॉन्चिंग पर निगरानी रखी। इनमें से कुछ मिसाइलों को इजरायल ने रोक लिया था, लेकिन कुछ मिसाइलें दक्षिण-पूर्वी लेबनान के हवाई क्षेत्र में फट गईं।

सूत्रों के अनुसार, दक्षिणी लेबनान पर हुए इजरायल के ड्रोन हमले में लेबनानी नागरिक रक्षा के तीन कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने यह भी कहा कि इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के चार सीमावर्ती शहरों और गांवों पर शनिवार को बड़ी तादाद में निशाना बनाया। इन हमलों से कई क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ज्ञात हो कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इजरायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में हमले किए। 8 अक्टूबर 2023 के बाद से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव है।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत के साथ विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चीन और अरब देशों के बीच राजनयिक संबंध शुरू होने की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने चाइना मीडिया ग्रुप को...

ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है : ग्रीर

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने...

ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव...

डिएगो गार्सिया में सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप, बोले- ये हमारा अधिकार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह डिएगो गार्सिया में अमेरिकी मिलिट्री की मौजूदगी को कभी खतरे में नहीं पड़ने देंगे, और चेतावनी दी कि अगर...

बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ने आगामी चुनाव को बताया ‘पाखंड’, यूएस से की खास अपील

वाशिंगटन । बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने दावा किया है कि उनके देश में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव एक "पाखंड" है, जिसका "भरोसा नहीं...

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति, किसी भी देश के लिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल: पोलैंड के उपविदेश मंत्री

नई दिल्ली । पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की...

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

ढाका । बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ उपजिला में अली खली रोहिंग्या कैंप इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक बच्चे सहित पांच लोग...

इस्लामवादी नेता हादी की हत्या की यूएन जांच की मांग, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी प्रस्ताव

ढाका । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कट्टरपंथी संगठन इंकिलाब मंचो के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय से कराने का फैसला...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच सियासी टकराव से आतंकवाद का खतरा बढ़ा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और राज्यपाल फैसल करीम कुंडी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव एक अस्थिर और संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद के बढ़ते...

रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन प्रवक्ता बोले- ‘कुछ भी नया नहीं है, भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए आजाद है’

मॉस्को । हाल ही में भारत और रूस के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि,...

पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत

वॉशिंगटन । अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत, अमेरिका के पैक्स सिलिका फ्रेमवर्क और उसकी बड़ी महत्वपूर्ण खनिज रणनीति में एक केंद्रीय भूमिका अदा करेगा। उन्होंने यह...

admin

Read Previous

यूक्रेन के डोनेट्स्क में रूसी हमले में 5 लोगों की मौत

Read Next

ऑस्ट्रेलिया से 3-0 से हारने के बावजूद स्कॉटलैंड बहुत कुछ सीख सकता है : डग वॉटसन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com