रिया चक्रवर्ती व उनके भाई शौविक ने लॉन्च किया फैशन ब्रांड

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने काम से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में रही हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग उन्हें विलेन के तौर पर देखने लगे। वह ड्रग्स के मामले में जेल भी गईं, लेकिन अब उनकी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर वापस लौट रही है। इन दिनों वह अपने फैशन ब्रांड चैप्टर 2 को लेकर चर्चा में हैं, जिसे उन्होंने और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने लॉन्च किया।

‘चैप्टर 2’ को लेकर रिया ने कहा, ”चैप्टर 2 के साथ, हमारा मकसद उन लोगों की आवाज को बुलंद करना है जो अपनी कहानियां लिखने की हिम्मत रखते हैं। आप जो पहनते हैं, उसमें आपका एटीट्यूड, फीलिंग्स और मोटिवेशन झलकता है। फैशन में बेहद ताकत होती है, और अपने डिजाइन के जरिए हम हर किसी का सपोर्ट बनना चाहते हैं और उन्हें प्रेरणा देना चाहते हैं।”

चैप्टर 2 के डेब्यू कलेक्शन में यूनिसेक्स फैशन शामिल है, इसमें टी-शर्ट, बॉटम वियर, कॉर्ड सेट, जैकेट, बॉडीसूट और वेस्ट जैसे कपड़े शामिल हैं। यह कलेक्शन आपको अपना स्टाइल दिखाने और अपने आप को पेश करने का मौका देता है।

एक बयान के अनुसार, यह कलेक्शन मेट्रोपॉलिटन इंस्पिरेशन और नो-जेंडर, नो-बैरियर डिजाइन का जबरदस्त ब्लेंड है। चैप्टर 2 में सिग्नेचर एसिड-वॉश प्रिंट और नए जमाने के शानदार एलिमेंट्स हैं, जबकि टी-शर्ट पर ‘अन-हर्ड’ और ‘इंडिफरेंट’ जैसी थीम के वाले मिनिमलिस्ट टेक्स्ट हैं। यह कलेक्शन आपको अपने आप को दिखाने और आजाद महसूस कराता है।

इस ब्रांड की स्थापना रिया, शोविक के साथ हरप्रीत सिंह और जिनिता सेठ ने की है।

‘चैप्टर 2’ के लिए डिजाइन विजन को लीड करने वाली जिनिता सेठ ने कहा, “हमारा पहला कलेक्शन सिर्फ फैशन के बारे में नहीं है, यह मजबूती, नई शुरुआत और आजादी बताने के बारे में है।”

रिया के भाई शौविक ने ब्रांड फिलॉसफी पर कहा, “हमारे लिए फैशन केवल ट्रेंड्स या एस्थेटिक के बारे में नहीं है। यह बीते कल से आजाद होने, फिर से शुरू करने और भविष्य में साहसी कदम उठाने के बारे में है, जहां हम खुद को साबित कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि ‘चैप्टर 2’ पहनने वाला हर व्यक्ति सशक्त महसूस करे और अपनी आजादी को अपनाते हुए अपनी खुद की दास्तान लिखे।”

रिया की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2021 में मिस्ट्री थ्रिलर ‘चेहरे’ में देखा गया था। रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित इस फि‍ल्‍म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धांत कपूर, अन्नू कपूर, एलेक्स ओ’नेल, समीर सोनी, धृतिमान चटर्जी और रघुबीर यादव लीड रोल में नजर आए।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

मेरी असली ताकत एक्टिंग में नहीं, बल्कि कहानियां कहने में है : सलीम खान

Read Next

पेरिस पैरालंपिक में 25 से अधिक पदक जीतने का लक्ष्य : पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com