मेरी असली ताकत एक्टिंग में नहीं, बल्कि कहानियां कहने में है : सलीम खान

मुंबई । हिंदी इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर, जिन्हें सलीम-जावेद के नाम से भी जाना जाता है, उनकी लाइफ जर्नी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ का मंगलवार को ट्रेलर जारी किया गया।

दो मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में सिनेमा जगत की मशहूर हस्तियां दिखाई गई हैं। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, सलमान खान, फरहान अख्तर, शत्रुघ्न सिन्हा, शबाना आजमी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी, हेलेन और करीना कपूर खान जैसे नाम शामिल हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया कि सलीम-जावेद ने अपने करियर में किन-किन चुनौतियों का सामना किया। दोनों के संघर्ष को विस्तार से दिखाया गया है।

सलीम खान ने कहा, ”मैंने अपने करियर की शुरुआत कैमरे के सामने की, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मेरी असली ताकत कहानियां सुनाने में है। तभी मैंने उस चीज पर फोकस करना शुरू कर दिया और लिखने लगा।”

जावेद अख्तर से अपनी मुलाक़ात को याद करते हुए उन्होंने कहा, ”फिर मैं जावेद से मिला, उनमें भी लिखने की कला शानदार थी। साथ में हमने कुछ बेहतरीन काम किए, जिस पर मुझे बहुत गर्व है। हमने बड़ी सफलता हासिल की और इस दौरान इंडस्ट्री के मानदंडों को भी चुनौती दी।”

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस जर्नी पर आने वाली जनरेशन के लिए डॉक्यूमेंट्री बन रही है। उम्मीद है कि वे अपना बेस्ट करने के लिए प्रेरित होंगे और समाज से ऊपर उठकर अपनी पहचान बनाएंगे।

जावेद अख्तर ने कहा, “जब मैं इस शहर में आया, तब मेरे पास कोई जॉब, कॉन्टैक्‍ट या पैसा नहीं था। मैं अक्सर भूखे पेट सो जाता था। मैं हमेशा से यकीन था कि मेरी जीवन कहानी एक दिन जरूर बदलेगी।”

उन्होंने कहा, “हमारी फैमिली, दोस्तों और इंडस्ट्री से हमारी जर्नी को डॉक्यूमेंट करने में जो समर्थन मिला है, वह उत्साहजनक है और मैं उन सभी को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

डॉक्यू-सीरीज के ट्रेलर में उनके आइकोनिक करेक्टर्स और उनकी मशहूर फिल्मों जैसे ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’ और ‘दोस्ताना’ को दिखाया गया है।

‘एंग्री यंग मेन’ की निर्देशक नम्रता राव ने कहा कि सलीम-जावेद पर इस डॉक्यू सीरीज का निर्देशन करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। सलीम और जावेद साहब के साथ बातचीत ने मुझे फिल्म राइटिंग, लाइफ और एक कलाकार के सामने आने वाली बाधाओं से निपटने के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। वे स्पष्टवादी, मजाकिया और मुखर कहानीकार हैं।

सलीम-जावेद पर आधारित यह सीरीज 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

मां के साथ-साथ देशवासियों को समर्पित है यह पदक : हॉकी टीम प्लेयर सुमित

Read Next

रिया चक्रवर्ती व उनके भाई शौविक ने लॉन्च किया फैशन ब्रांड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com