हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर भारतीय शेयर बाजार को लेकर राहुल गांधी का दावा फेल, सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स ने 300 से ज्यादा अंकों की छलांग के साथ ओपनिंग शुरू की। बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर लौटे। जबकि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से सेबी पर लगाए गए आरोप के बाद यह दावा किया जा रहा था कि घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि दावे के अनुसार घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ शुरू तो हुआ लेकिन इसने जल्द ही रफ्तार पकड़ ली और उसने संभलते हुए 300 से ज्यादा अंक की वृद्धि दर्ज कर ली।

इसके बाद बाजार विशेषज्ञों ने भी कहना शुरू कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय शोध कंपनी के नकारात्मक रिपोर्ट के बाद भी घरेलू शेयर बाजार ने इस रिपोर्ट के दावे को खारिज कर दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी में जारी तेजी ने बाजार का रूख बता दिया। जबकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई थी कि देशभर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार के लिए कई सवाल हैं। जैसे, सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? उन्होंने यह इल्जाम भी लगाया था कि सेबी अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से लगता है कि संस्था की शुचिता के साथ गंभीर समझौता हुआ है, ऐसे में क्या उच्चतम न्यायालय इस मामले पर फिर स्वत: संज्ञान लेगा।

राहुल गांधी ने इसके साथ ही कहा था कि देश भर के लोगों ने अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई को बाजार में निवेश किया है। ऐसे में इस रिपोर्ट के बाद उनका निवेश रिस्क जोन में पहुंच गया है।

लेकिन, जिस तरह से आज ओपनिंग के बाद से बाजार का रूख नजर आ रहा है उससे तो साफ पता चलता है कि यह बाजार की सामान्य प्रक्रिया है। क्योंकि शेयर बाजार इतनी गिरावट या उछाल के साथ तो हर रोज खुलता या बंद होता है। इस रिपोर्ट का भारतीय बाजार पर ना तो कोई असर नजर आ रहा है और ना ही निवेशकों का विश्वास घरेलू शेयर बाजार को लेकर डिगा है। ऐसे में यह रिपोर्ट स्वतः खारिज हो जा रही है।

ऐसे में राहुल गांधी के भारतीय शेयर बाजार को लेकर रिपोर्ट के बाद किए गए दावों पर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि सेंसेक्स सकारात्मक रूख के साथ शुरू हुआ है और 300 अंक ऊपर है। यह भारतीय निवेशकों द्वारा राहुल गांधी और उनके सहयोगी हिंडनबर्ग को करारा तमाचा है। राहुल गांधी ने यह डर फैलाया कि शेयर बाजार में निवेश किया गया भारतीयों का पैसा खतरे में है, बाजार ढह जाएगा। उन्होंने बाजार को गिराने के लिए ऐसा किया। उन्होंने हिंडनबर्ग एजेंडा चलाने के लिए भुगतान भी किया। निवेशकों ने रिपोर्ट देखी और कुछ नहीं पाया, वे जानते हैं कि हिंडनबर्ग भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहा है, जिसका समर्थन केवल राहुल गांधी कर रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक और अन्य यूजर ने लिखा कि राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय शेयर बाजार पर हमला करने की पुरजोर कोशिश की। उन्होंने सोचा कि सोमवार को बाजार गिर जाएगा और उनके पास मोदी सरकार पर हमला करने का एक और मौका होगा। उन्होंने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर ट्वीट करने के लिए कई खातों को ₹5,000/- की पेशकश भी की, लेकिन, भारतीय शेयर बाजार ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, राहुल गांधी द्वारा सेंसेक्स को नुकसान पहुंचाने और भारत में मध्यम वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंचाने और भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की आर्थिक साजिश विफल हो गई है। अभी तक बाजार स्थिर है, राहुल गांधी के देर शाम आए इस बयान को भारत ने खारिज कर दिया है।

वहीं एक अन्य यूजर ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, बधाई हो राहुल गांधी भारतीयों से ‘प्रामाणिक’ हिंडेनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर भारतीय शेयर बाजारों का बहिष्कार करने के लिए कहने के लिए। लोगों ने आपकी बात सुनी और इस तरह प्रतिक्रिया दी। आप एक सच्चे ‘नेता’ हैं। सेंसेक्स 192.20 अंक या 0.24% बढ़कर 79,898.11 पर और निफ्टी 41.60 अंक या 0.17% बढ़कर 24,409.10 पर नजर आ रहा है।

वहीं एक और यूजर ने लिखा हैलो, राहुल गांधी देखो… देखो ना आज का स्टॉक मार्केट कैसे भाग रहा है, हिंडनबर्ग का प्रोपेगेंडा आपका पूरी तरह ही फेल हो गया। 5000 रुपए देकर ट्वीट करवाने का कोई फायदा नहीं हुआ, सारा पैसा आपका बर्बाद हो गया।

— आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर राहुल गांधी पर फूटा कंगना का गुस्सा, कांग्रेस नेता को बताया ‘खतरनाक इंसान’

Read Next

देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के षड्यंत्र में कांग्रेस शामिल, बेनकाब करेगी भाजपा : रविशंकर प्रसाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com