हरियाणा के मंत्री सुभाष सुधा ने की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी सस्पेंड

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने भूना के अकाउंटेंट, रानियां से सेक्रेटरी और नरवाना के एमई को सस्पेंड कर दिया।

सुभाष सुधा ने कहा, “मैं इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद अदा करना चाहूंगा, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्य हो रहा है। कोई भी अधिकारी भ्रष्टाचार करेगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। बुधवार को हमें भूना के अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली और हमने उसको सस्पेंड कर दिया। वह कॉरपोरेशन के पैसे अपने खाते में जमा करा रहा था। उसकी शिकायत काफी समय से मिल रही थी।”

इसके अलावा रानियां से सेक्रेटरी को भी सस्पेंड किया गया है। नरवाना के अधिकारी का भी 5 करोड़ की सरकारी जमीन का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया, जिस पर एक्शन लिया गया। इस तरह से हमने 24 जुलाई को तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया।

उन्होंने सरकारी अधिकारियों से भी अपील की कि सरकारी अफसर बनना आसान नहीं है। नौकरी मिलने के बाद अपने ऊपर कोई दाग मत लगवाएं। सबके साथ अच्छा आचरण रखें, जितनी सैलरी आ रही है, उससे संतुष्ट रहें।

उन्होंने कहा कि वह अब तक 30 ऐसे लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड कर चुके हैं। जहां भी उनको शिकायत मिलती है, वह उस पर एक्शन लेते हैं। उन्होंने अधिकारियों को सुधरने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारी नहीं सुधरते हैं, तो उनको सुधार दिया जाएगा।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

बिहार के पर्यटन के लिए ऐतिहासिक है बजट : उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा

Read Next

इंडोनेशिया के पापुआ में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com