बिहार के पर्यटन के लिए ऐतिहासिक है बजट : उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा

पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट आ चुका है। बजट को लेकर राजनीतिक पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि यह बजट बिहार के पर्यटन के लिए ऐतिहासिक है। इस बजट से बिहार की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। केंद्र सरकार के इस बजट से बिहार के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। देश और विदेश से पर्यटक गया, बोधगया और नालंदा आते हैं। हम वहां पर और विकास करेंगे, जिससे पर्यटकों को बुनियादी सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास से पर्यटन तो बढ़ेगा ही, साथ ही रोजगार के भी अवसर खुलेंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार को बहुत अच्छा अवसर मिला है। भारत सरकार के साथ मिलकर हम बिहार की धरोहर के विकास की योजना तैयार करेंगे।

स्मार्ट सिटी के तहत उज्जैन महाकाल में विकास कार्य हुए हैं। वाराणसी में भी काशी विश्वनाथ मंदिर में कारिडोर बनाया गया है। इसी तरह हम बिहार के धरोहर को और आकर्षित बनाने के लिए काम करेंगे।

बता दें कि बजट 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को स्पेशल पैकेज दिलवाने में सफल रहे। केंद्र सरकार ने बिहार को विकास के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सौगात दी है।

केंद्रीय बजट में बिहार को सड़क और पावर प्रोजेक्ट को लेकर 58,900 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इसके तहत 3 एक्सप्रेस-वे, बिजली संयंत्र, महाबोधि और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर सहित कई नई योजनाएं हैं।

सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 26,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बिहार के विकास को तेज गति मिलेगी।

–आईएएनएस

मध्य प्रदेश की ईवीएम का राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में होगा उपयोग

भोपाल/जयपुर । मध्य प्रदेश का राज्य निर्वाचन आयोग आगामी समय में राजस्थान में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव के लिए ईवीएम किराए पर देगा। इसके लिए दोनों के बीच...

राजस्थान : वसुंधरा राजे के समर्थन के बाद खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन तेज

जयपुर । बीकानेर में खेजड़ी के पेड़ों को बचाने का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया, जब सैकड़ों लोगों ने 363 धार्मिक नेताओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल और विरोध...

झारखंड: विश्वविद्यालय प्रोफेसरों की प्रोन्नति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील खारिज की

रांची । झारखंड के विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों की प्रोन्नति को लेकर स्थिति अब पूरी तरह साफ हो गई है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को...

केंद्रीय बजट समानता और विकास को नई गति प्रदान करेगा: सुनील जाखड़

चंडीगढ़ । पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को केंद्रीय बजट को गुरु रविदास महाराज के समतावादी दर्शन से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ठोस कदम है...

सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए ग्राउंड रियलिटी बिल्कुल अलग है: रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने सोमवार को सदन में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं का जिक्र किया। वह राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई को मामला सौंपे जाने के बाद हाईकोर्ट ने पिता की याचिका खारिज की

पटना । पटना हाईकोर्ट ने सोमवार को पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत नीट परीक्षार्थी के पिता द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर सुनवाई की और...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

वहां एक बॉर्डर था, बॉर्डर पर किसी देश की सेनाएं थीं : राहुल गांधी

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला के सदन में सिर्फ असली सोर्स का हवाला देने के फैसले को बार-बार मानने से इनकार...

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 943.52 अंक उछला

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर के खिलाफ दायर की याचिका, ईसी और सीईओ को बनाया पक्षकार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई आरोप लगा चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त...

admin

Read Previous

सीतारमण का खरगे को जवाब, कहा- मेरे लिए हिंदुस्तान का हर राज्य अहम

Read Next

हरियाणा के मंत्री सुभाष सुधा ने की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी सस्पेंड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com