जम्मू : डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

जम्मू । जम्मू के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल एक पुलिसकर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं।

इससे पहले, डोडा जिले के जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए थे।

शुरुआत में 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी समेत पांच सुरक्षाकर्मियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोमवार शाम करीब 7.45 बजे उरारबागी में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। बीस मिनट से ज्यादा की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी, और एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।

डोडा जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी जिलों में से एक है, जहां माना जाता है कि आतंकवादी गुरिल्ला युद्ध की नीति अपना रहे हैं।

आतंकवादियों की गतिविधियों से निपटने के लिए रक्षा और गृह मंत्रालय ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में फैसला किया था कि जम्मू संभाग के घने जंगलों वाले पहाड़ी इलाकों में सेना और सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी।

–आईएएनएस

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

भारत और सेशेल्स पुराने मित्र, हिंद महासागर हमारी साझी विरासत: पीएम मोदी

विक्टोरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर भारत और सेशेल्स के बीच दूरी नहीं, बल्कि जुड़ाव का...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

राम मंदिर विवाद पर दिनेश शर्मा का पलटवार, बोले- सबूत हैं तो एसआईटी को सौंपें

मुंबई । अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने इस मुद्दे पर विपक्ष को आड़े...

असली टीएमसी को पहचानना मुश्किल, जनता ने असली दोषियों को पहचान लिया: पूर्णिमा चक्रवर्ती

कोलकाता । श्यामपुकुर की निवर्तमान विधायक और मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर गहरे गुटबाजी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि जनता ने 'असली दोषियों' की पहचान...

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

admin

Read Previous

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुसलमानों को आरक्षण देगी : अमित शाह

Read Next

बिहार : वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com