हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो मुसलमानों को आरक्षण देगी : अमित शाह

महेंद्रगढ़ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। अगर वो हरियाणा में सत्ता में आती है तो यहां भी ऐसा ही करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही पिछड़े वर्गों के खिलाफ रही है। “1957 में ओबीसी आरक्षण के लिए काका कालेलकर आयोग का गठन किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे सालों तक लागू नहीं किया। 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब इसे पेश किया गया तो राजीव गांधी ने दो घंटे 43 मिनट का भाषण देकर ओबीसी आरक्षण का विरोध किया।”

उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने ही पूरे देश को बताया कि उनकी सरकार दलितों, गरीबों और पिछड़ों की सरकार है।

अमित शाह ने कहा, “भाजपा ने देश को पहला सशक्त पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री देने का काम किया है। केंद्र में 71 में से 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं।”

गृह मंत्री ने ओबीसी समुदाय के लिए प्रधानमंत्री के कामों को गिनाया और कहा कि उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में उनके लिए आरक्षण सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में मुस्लिम आरक्षण नहीं होने देंगे।”

उन्होंने कांग्रेस नेता और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा, “मैं एक-एक पाई का हिसाब लेकर आया हूं, आंकड़ों के साथ मैदान में आएं।”

हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं। भाजपा यहां अकेले चुनाव लड़ने वाली है। उसकी नजर पिछड़े वर्ग को लुभाने पर है, जिनकी राज्य में 27 फीसदी हिस्सेदारी है। तीन सप्ताह से भी कम समय में अमित शाह का यह दूसरा हरियाणा दौरा है।

इससे पहले गृह मंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने किया।

–आईएएनएस

यूसीसी मुसलमानों के खिलाफ, मेरा एआईएमपीएलबी को समर्थन: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी

बरेली । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) विरोध कर रहा है। इस पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया देते...

उर्जा के भंडारण की व्यवस्था पर हमें और सोचना पड़ेगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से उर्जा संकट पैदा हो गया है। पहले अकाल पड़ने की आशंका में...

अमेरिकी बजट प्रस्ताव में आया बड़ा बदलाव, घरेलू खर्च में की कटौती और रक्षा खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित वित्तीय वर्ष 2027 के बजट में घरेलू कार्यक्रमों में बड़ी कटौती देखने को मिल रहा है। प्रस्तावित बजट में फेडरल एजेंसियों...

पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य...

पश्चिम बंगाल का मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का गढ़ : दिलीप जायसवाल

अररिया । बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के मालदा की घटना को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मालदा बांग्लादेशी घुसपैठ का...

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर देश के लिए बना मॉडल: उमर अहमद इलियासी

श्रीनगर । ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इतने बदलाव आए हैं कि यह...

‘बिहार की दुर्गति में सभी की भूमिका’, तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर पप्पू यादव का जवाब

पटना । पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के 'बिहार सबसे गरीब राज्य' वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्गति में सभी की...

दिल्ली में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, नगर निगम और पुरातत्व विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली में रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के चार कर्मचारियों को...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण वार्ता के लिए पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली । रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और अन्य कई द्विपक्षीय मुद्दों पर उच्च स्तरीय चर्चा के लिए गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंचे। पालम...

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

थिंपू । पश्चिम एशिया संघर्ष का असर हिमालयी देश भूटान पर भी पड़ा है। सरकार का मानना है कि अब "हालात नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं," और यही कारण...

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था हमेशा से बड़ी समस्या रही : दिलीप घोष

खड़गपुर । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।...

admin

Read Previous

शेयर बाजार में तेजी, अदाणी एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा लाभ

Read Next

जम्मू : डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com