साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे संजय दत्त, कॉमेडी का होगा जबरदस्त डोज

मुंबई । साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और फैंस ‘हाउसफुल 5’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा बन गए हैं।

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की पूरी शूटिंग क्रूज शिप पर होगी।

पहले ही ऐलान हो चुका है कि अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन इस फिल्म में दर्शकों को गुदगुदाएंगे। अब इस लिस्ट में सुपर स्टार संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है।

बता दें कि संजय दत्त का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। आज भी उनके ऐसे कई फैंस हैं, जो उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं।

इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं।

साजिद के साथ काम करने की बात पर संजय ने कहा, ”मैं साजिद को बहुत पहले से जानता हूं। शुरुआती दौर में वो असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे। उन्हें आगे बढ़ते देख अच्छा लगता है। हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन प्रोड्यूसर्स में से एक बनते हुए देखना अद्भुत रहा है। साजिद मेरे लिए फैमिली की तरह हैं और पिछले कुछ सालों में हमारी दोस्ती और भी मजबूत हुई है।”

फिल्म के बारे में संजू बाबा ने कहा, ”मैं ‘हाउसफुल 5’ में उनके साथ फिर से काम करने को लेकर रोमांचित हूं और आने वाले सालों में साजिद के साथ कई और प्रोजेक्ट्स पर काम करने की उम्मीद करता हूं।”

वहीं साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “संजय दत्त मेरी जर्नी की शुरुआत से ही मेरे परिवार की तरह रहे हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। अब, ‘हाउसफुल 5’ के साथ, हम साथ में एक और रोमांचक सफर पर निकलेंगे, जिसमें हंसी, प्यार और सिनेमा का शाश्वत आनंद होगा।”

फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बता दें कि ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2010, दूसरी 2012, तीसरी 2016 और चौथी 2019 में रिलीज हुई थी।

संजय दत्त इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजू बाबा जल्द ही फिल्म ‘बाप’ में देखेंगे। इस फिल्म के जरिए 90 के दशक के 4 सुपरस्टार संजू बाबा, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सनी देओल एक साथ आ रहे हैं।

उनके पास तेलुगु फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ भी हैं। इसे पुरी जगन्नाध ने निर्देशित किया है। इसके अलावा, वह कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के क्लाइमैक्स में भी दिखाई देंगे, जिसमें नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल में हैं।

इसके अलावा ‘शेरां दी कौम’ उनकी पहली पंजाबी फिल्म होगी।

–आईएएनएस

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

जब क्लासरूम बना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का मंच, शिक्षा और हंसी का दिखा अनोखा संगम

मुंबई । जब मनोरंजन के शो में पढ़ाई और त्योहार एक साथ मिल जाएं तो नजारा कुछ अलग ही बन जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार 'द ग्रेट इंडियन...

काजोल के पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एआई और डीपफेक पर लगाई रोक

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने काजोल के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पूरी पहचान...

मुंबई में कॉन्सर्ट करने को लेकर उत्साहित फ्लिपराची, कहा- ‘सही एनर्जी हो तो भाषा दीवार नहीं बनती’

मुंबई । 'धुरंधर' फिल्म में बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची के गाने 'फासला' की गूंज आज भी है। भारत के लोगों ने इस गाने के जरिए उन्हें बेहद प्यार दिया।...

सोनू सूद ने घर में रखी गीता-कुरान की मिसाल देकर शांति और भाईचारे की दी नसीहत

मुंबई । अभिनेता सोनू सूद फिल्मों में अपने अभिनय से लेकर जरूरतमंदों की मदद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ ही, वे किसी भी मुद्दे पर बेबाकी...

बर्थडे स्पेशल: हॉलीवुड स्टार एस्टिन, लाजवाब अदाकारी ने बनाया वफादारी और दोस्ती का प्रतीक!

नई दिल्ली । हॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी पहचान उनका निभाया किरदार बन जाता है। पर्दे पर निभाई भूमिका उनकी विरासत बन जाती है। 25 फरवरी 1971...

एआई को लेकर समाज तैयार नहीं, हर इंडस्ट्री के लिए अलग होगा बदलाव : एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई

नई दिल्ली । एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से आने वाले बदलावों के लिए समाज तैयार नहीं है और इसका असर हर इंडस्ट्री पर...

तीन चेक बाउंस होने के बाद भड़के नील नितिन मुकेश, ‘यूनिवर्सल आइडल’ से तोड़ा रिश्ता

मुंबई । बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पेमेंट विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब कोई अभिनेता खुले तौर पर सामने आकर किसी शो और उसके आयोजकों पर गंभीर...

यश की ‘टॉक्सिक’ में अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर की एंट्री, जबरदस्त अंदाज में दिखेंगे एक्टर्स

हैदराबाद । 'केजीएफ' स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कास्ट अब और मजबूत हो गई है। मेकर्स ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के फिल्म...

admin

Read Previous

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है उद्योग जगत का भविष्य: विशेषज्ञ

Read Next

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 4’ में कंटेस्टेंट का डांस देख करिश्मा कपूर हैरान, कहा- ‘चीजें बदल गई हैं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com