भारत-रूस की दोस्ती का जिक्र कर पीएम मोदी ने राज कपूर की फिल्म का गाया ये गाना

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और रूस की दोस्ती का जिक्र करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की फिल्म का गाना ‘सिर पर लाल टोपी रूसी’ भी गुनगुनाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है, मैं उसका कायल रहा हूं। रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है, भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए। भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रिस्पेक्ट की मजबूत नींव पर बना है।

इसके बाद पीएम मोदी ने राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के गाने का जिक्र करते हुए कहा कि वो गाना यहां कभी घर-घर में गाया जाता था, ‘सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ये गीत भले ही पुराना हो गया हो, लेकिन इसके सेंटीमेंट एवरग्रीन हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “आज 9 जुलाई है और आज के दिन मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। आज से ठीक एक महीने पहले 9 जून को मैंने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुनी ताकत के साथ काम करूंगा। तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा। ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है।”

उन्होंने कहा, ”पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। वो ऐसा क्या देख रहे हैं? वो देख रहे हैं भारत का कायाकल्प, भारत का नवनिर्माण, वो साफ-साफ देख पा रहे हैं। जब भारत जी-20 समिट जैसे सफल आयोजन करता है तब दुनिया एक स्वर से बोल उठती है, भारत तो बदल रहा है। जब भारत 10 वर्षों में अपनी एयरपोर्ट की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर देता है, दुनिया कहती है वाकई भारत बदल रहा है, जब भारत 10 वर्षों में 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन कर देता है, तो दुनिया को भी भारत की ताकत का एहसास होता है।”

–आईएएनएस

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

भारत-फिनलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम; व्यापार, टेक्नोलॉजी और निवेश पर बढ़ेगा फोकस

मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी में शनिवार को भारत-फिनलैंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग के सचिव डॉ. अनबलगन...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

‘महिलाओं की भूमिका विकास का मजबूत आधार’, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एलजी मनोज सिन्हा का संदेश

जम्मू । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि...

admin

Read Previous

भारत-रूस मित्रता के कारण देश के किसानों को मुसीबत में नहीं आने दिया : पुतिन के सामने बोले पीएम मोदी

Read Next

रूसी सांस्कृतिक कलाकारों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, पूछे ये सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com