सुरीले तान से योगी के पक्ष में माहौल बना रहे गायक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए गीत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा समर्थक मैदान में उतर आये हैं। 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर यूपी के विकास और योगी के काम को संगीत में सजाकर पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर गीतों का सिलसिला आल्हा, भोजपुरी, बुंदेलखंडी धुनों में तो पहले से ही जारी है पर अब भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने नये गाने ‘फिर आएंगे योगी जी..’ से हलचल मचा दी है। साथ ही कई अन्य गायकों ने अपनी अपनी धुन में ‘आएंगे तो योगी ही.’ गीत को गाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। निरहुआ के साथ इसी गीत को चर्चित लोक गायक दीपक त्रिपाठी ने अपने अंदाज में गाया है। इस गीत में कहा गया है कि चाहे जितना जोर लगा लो आएंगे तो योगी ही। इसमें कैसे यूपी का विकास हुआ है, कैसे माफियाओं-भ्रष्टाचारियों पर सरकार ने कार्रवाई की है, कैसे योगी हिंदुत्व के प्रतीक हैं, इन सब बातों का जिक्र है। विजुअल्स में भाजपा के बड़े-बड़े झंडे अयोध्या प्रयाग कुंभ इसे भव्य बना रहे हैं इसका बेहतर संगीत युवाओं को बड़ी तेजी से आकर्षित कर रहा है।

दीपक त्रिपाठी के गाये गये कई हिंदी और भोजपुरी गीत सोशल मीडिया पर योगी के पक्ष में पहले से ही माहौल बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ‘यूपी की गद्दी पर फिर से योगी बहुत जरूरी है’और दूसरा गीत ‘देदा योगी के फिर से कमान भैया’ काफी लोकप्रिय है। प्रभाकर मौर्य ने इस गीत को भोजपुरी में ‘फिर से अईहे योगी जी.’ गाया है। पिछले दो महीनों में आये दर्जनभर गीतों ने योगी आदित्यनाथ को लेकर पूरा माहौल बना दिया। इसमें कानपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की नवीं क्लास की छात्रा वत्सला ने भी सीएम योगी के राम से जुड़ाव को लेकर एक भावपूर्ण गीत गाया है। इसमें वरिष्ठ गीतकार वीरेंद्र वत्स और अभय निर्भीक, अनामिका अंबर के लिखे हिंदी भोजपुरी गीत भी शामिल हैं। हिंदी भोजपुरी आल्हा जैसी विधाओं की कविताओं और गीतों के माध्यम से योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था और जनोपयोगी योजनाओं की तारीफ कर रहे हैं। योगी रिपोर्ट कार्ड नाम के फेसबुक पेज पर आल्हा धुन में ‘योगी बाबा बड़े लड़ईया जिन की मार सही ना जाये’ बेहद लोकप्रिय हो रही है। ऐसे ही लखनऊ के युवा गायक संगीतकार कन्हैया पांडे का लिखा गीत अपने संगीत के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, ‘चारों तरफ है उजियारा अंधेर ना कोई, श्री योगी जैसा यूपी में शेर ना कोई।’ अधिकतर कविताओं और गीतों में योगी सरकार की कानून व्यवस्था माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई केंद्र में है इससे यह भी लगता है कि आगामी चुनाव में कानून व्यवस्था माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई बड़ा मुद्दा बनने जा रही है। इसके साथ राम मंदिर, बिजली और राशन वितरण जैसे विषय कवियों गीतकारों के लिए जिस तरह आकर्षण का केंद्र बने हैं, वह आने वाले समय में विपक्ष के लिए परेशानी का सबब बनेगा और योगी समर्थकों के उत्साह को बढ़ाने वाला होगा।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

सामूहिक विवाह समारोह में 21 दिव्यांग जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

Read Next

सिद्धू नहीं माने तो लाल सिंह को बनाया जा सकता है पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com