सामूहिक विवाह समारोह में 21 दिव्यांग जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

जयपुर, 11 सितंबर, 2021- धर्मार्थ और गैर-लाभकारी संगठन नारायण सेवा संस्थान ने दिव्यांगों और वंचितों की मदद करने के प्रयास में उदयपुर में 36वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया, जहां 21 दिव्यांग जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। इन सभी जोड़ों ने संस्थान के 19 साल पुराने अभियान ‘दहेज को कहें ना!’ के जरिये संदेश फैलाने का प्रयास भी किया। दिव्यांग जोड़ों को परिवार के सदस्यों और दानदाताओं की ओर से घरेलू उपकरण और अन्य वस्तुएं भी प्रदान की गईं।

वर्तमान महामारी के कारण संस्थान की ओर से प्रत्येक प्रवेश और निकास द्वार पर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन किया गया और इस तरह कोविड -19 की आशंका को रोकने के लिए संस्थान त्रिस्तरीय सुरक्षा का पालन सुनिश्चित की गई।

36वें सामूहिक विवाह समारोह में, नारायण सेवा संस्थान के 21 नवविवाहित जोड़ों ने लोगों से कोविड का टीका लगवाने का आग्रह किया।

उदयपुर के 26 वर्षीय दिव्यांग रोशन लाल ने 32 वर्षीय कमला कुमारी को अपना जीवन साथी बनाया है। रोशन लाल राजस्थान में आरईईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस परीक्षा की तैयारी से संबंधित कक्षाओं का निशुल्क संचालन एवं कौशल प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन नारायण सेवा संस्थान द्वारा किया जाता है।

उदयपुर के रहने वाले रोशन लाल कहते हैं, ‘‘जीवन से अनेक मुकाम ऐसे आते हैं, जब हम कुछ सबक सीखते हैं। ऐसे में आपको लगता है कि अगर थोड़ा-बहुत सपोर्ट मिल जाए, तो आगे बढ़ा जा सकता है। हमें लगता है कि नारायण सेवा संस्थान जैसे संगठनों ने समर्थन देकर हम जैसे लोगों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव किया है। नारायण सेवा संस्थान आगे आकर हमें जीवन की दिशा प्रदान करने वाला एक स्तंभ रहा है, जिसके कारण हम अब एक नए जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे यकीन है कि मैं इस जीवन में किसी दिन एक अच्छा शिक्षक भी बन पाऊंगा।’’

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कहते हैं, ‘‘दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह एक ऐसा आयोजन है जो हमारे दिल के बहुत करीब है। हम ‘दहेज को कहें ना!’ अभियान के 19 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और हमें इस बात की खुशी है कि हमारे प्रयासों को लोगों ने सराहा है। संस्थान ने अब तक 2109 जोड़ों को एक खुशहाल और समृद्ध वैवाहिक जीवन जीने में मदद की है। वर्षों से हम निशुल्क सुधारात्मक सर्जरी, राशन किट का वितरण, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग शिविरों का संचालन कर रहे हैं। साथ ही, कौशल विकास कक्षाओं और सामूहिक विवाह समारोहों के साथ-साथ प्रतिभा विकास गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।’’

गुजरात के सूरत के रहने वाले मनोज कुमार टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं। उनका पैर के ऑपरेशन के लिए एनएसएस में भी हो चुका है। मनोज कुमार कहते हैं, “मैं यह देखकर बेहद खुश हूं कि संस्थान के माध्यम से संत कुमारी को अपने जीवन में सबसे अच्छा साथी पाया है ।”

24 वर्षीय दिव्यांग संत कुमारी कहती हैं, ‘‘हर दिव्यांग यही चाहता है कि समाज में उसके साथ समान और न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाए।’’ शादी के बाद वह अपने सिलाई स्किल के जरिए खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहती हैं, ताकि वह न केवल अपने पति मनोज का सहारा बन सके, बल्कि जीवन में आर्थिक सहायता भी जुटा सके।

सामूहिक विवाह समारोह के सिलसिले में अनेक राज्यों के जोड़ों ने संस्थान से संपर्क किया। कोविड-19 के कारण संस्थान ने 5 राज्यों के जोड़ों को शॉर्टलिस्ट किया है और इस तरह 21 जोड़ों ने वैवाहिक जिंदगी में पहला कदम रखा। सभी जोड़ों ने तमाम रस्मों के दौरान मास्क भी पहने रखा।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

editors

Read Previous

तालिबान के हमले तेज होने से भारत में रह रहे अफगानी चिंतित

Read Next

सुरीले तान से योगी के पक्ष में माहौल बना रहे गायक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए गीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com