चिरंजीवी स्टारर ‘विश्वंभरा’ में एक्टर कुणाल कपूर भी हुए शामिल

मुंबई । मेगा स्टार चिरंजीवी की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ‘विश्वंभरा’ काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म को लेकर अक्सर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में फिल्म के कलाकारों में एक और नाम जुड़ा है।

मेकर्स ने नाम का खुलासा करते हुए बताया कि मशहूर एक्टर कुणाल कपूर इस फिल्म की कास्ट में शामिल हो गए हैं। उन्हें इस फिल्म के अहम किरदार को निभाने के लिए साइन किया गया है। यह फिल्म संक्रांति 2025 पर रिलीज होने वाली है। कलाकारों में त्रिशा कृष्णन और आशिका रंगनाथ भी शामिल हैं।

इंस्टाग्राम पर कुणाल ने लिखा, “इस फिल्म में मैं चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। एक ऐसे व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर करने का अवसर मिला है, जिसका मैं बचपन से ही बहुत बड़ा फैन रहा हूं।”

विक्रम, वामसी और प्रमोद की प्रशंसित तिकड़ी और यूवी क्रिएशंस के बैनर तले निर्मित ‘विश्वंभर’ में ऑस्कर विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी का संगीत होगा।

हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसमें चिरंजीवी का लुक भी सामने आया, जो एक्शन सीक्वेंस से बताया जा रहा है। फोटो में वह रेड कलर की शर्ट और जीन्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में चेन, एक हाथ में घड़ी और आंखों पर काला चश्मा लगाया है।

फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को पॉपुलर स्टंट कोरियोग्राफर की जोड़ी राम-लक्ष्मण कोरियोग्राफ कर रहे हैं। खबर है कि इस एक्शन सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने 3 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

‘विश्वंभरा’ 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

बात करें अगर कुणाल कपूर की, तो वो एक्टर के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। वह टॉप क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के को-फाउंडर हैं। उन्होंने 2012 में बिजनेस पार्टनर जहीर अडेनवाला और वरुण सेठ के साथ मिलकर केटो की स्थापना की थी।

कुणाल के पिता किशोर कपूर बिजनेसमैन और मां सिंगर थीं। उन्होंने कम उम्र में ही एक्टर बनने का सपना देखा। इसके लिए उन्होंने एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटले से भी शामिल हुए। उन्होंने फिल्म ‘अक्स’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।

इसके बाद वह साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ में तब्बू के साथ नजर आए थे। उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में काम किया। वह ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘आजा नचले’, ‘डॉन 2’, ‘वेलकम टू सज्जनपुर’, ‘हैट्रिक’, ‘डियर जिंदगी’ और ‘बचना ए- हसीनों’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

-आईएएनएस

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

‘आपस में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी’, सोनम खान ने माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी संग शूटिंग का बताया किस्सा

मुंबई । पुरानी फिल्मों और उनके गानों का जादू समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बना रहता है। खासकर 80 और 90 के दशक की फिल्मों के...

‘कुछ रिश्तों को शब्दों की जरूरत नहीं होती’, बहन के जन्मदिन पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बहन के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बहन के लिए प्यार और आभार जताया। उन्होंने बताया...

पहलगाम हमले के दर्द को बड़े पर्दे पर दिखाएंगी यह फिल्में, करना होगा थोड़ा इंतजार

मुंबई । आज का दिन देश के लिए भूल पाना मुश्किल है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 वही काला दिन है, जिस दिन भारत में वादियों में सुकून के पल बिताने...

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार ‘भूत बंगला’, पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

मुंबई । अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और वीकेंड के...

‘जब ट्रेलर ही इतना रॉकिंग है, तो फिल्म कैसी होगी’, ‘राजा शिवाजी’ पर सुभाष घई ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों की हमेशा एक खास जगह रही है। इस कड़ी में इन दिनों ऐसी ही एक फिल्म 'राजा शिवाजी' काफी...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में लौटेंगे इमरान हाशमी

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी किसी पुरानी और पसंदीदा फिल्म के सीक्वल की घोषणा होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इस कड़ी में 'आवारापन-...

‘तुमसे तुम तक’ में अंगद हसीजा की एंट्री, ‘यश वर्धन’ के किरदार संग लाएंगे नया ट्विस्ट

मुंबई । अभिनेता शरद केलकर स्टारर जीटीवी के शो 'तुमसे तुम तक' में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। अभिनेता अंगद हसीजा शो की स्टारकास्ट में शामिल हो चुके हैं।...

‘ब्रेकफास्ट’ में लीड रोल पाकर रोसमिन खुश, बोलीं- ‘गांधी कृष्णा की फिल्मों में हीरोइनों को मिलता है मजबूत स्थान’

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला किरदारों के महत्व पर चर्चा होती रहती है। कई बार देखा गया है कि हीरोइन का रोल सिर्फ कहानी का हिस्सा भर रह...

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

मुंबई । अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक...

गुलजार से मिली सीख को याद करते हुए बोले सुभाष घई, ‘कविता मशीन नहीं, इंसान की आत्मा से जन्म लेती है’

नई दिल्ली । आज के समय में जहां तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं सच्ची कला और भावनाओं की अहमियत को लेकर चर्चा भी बढ़ रही...

छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ के दीवाने हुए ऋषभ शेट्टी, पूरी टीम की मेहनत को सराहा

मुंबई । बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और...

admin

Read Previous

मैं अभी अपने शिखर पर नहीं पहुंचा हूं : नीरज चोपड़ा

Read Next

पीएम मोदी के नेतृत्व में एविएशन सेक्टर के 25 वर्षों के विकास का खाका तैयार हुआ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com