पीएम मोदी के नेतृत्व में एविएशन सेक्टर के 25 वर्षों के विकास का खाका तैयार हुआ

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सिविल एविएशन मार्केट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार की नीतियों से एविएशन इंडस्ट्री के अगले 25 वर्ष के विकास का खाका तैयार हुआ है। बता दें, भारत दुनिया का सबसे तेजी से उभरता हुआ एविएशन मार्केट है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष 19 नवंबर को भारत में 4,56,910 लोगों ने विमान में सफर किया था, जो कि कोरोना के बाद एक दिन में विमान से यात्रा करने का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

एसआईटीए में एशिया-प्रशांत के अध्यक्ष सुमेश पटेल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीयों के लिए विमान यात्रा को किफायती बनाने पर जोर दिया है।

केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण पिछले कुछ वर्षों में एविएशन सेक्टर का काफी विकास हुआ है और देश में एयरपोर्ट्स की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एयरपोर्ट्स की संख्या पिछले 10 वर्षों में 74 से बढ़कर 157 हो गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 453 एयरस्ट्रिप की एक लिस्ट तैयार की गई है। इसमें से करीब 157 ऑपरेशनल हैं।

2023 में 91 लाख से अधिक यात्रियों ने डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल किया। करीब 35 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया।

सरकार अब बड़े और छोटे एयरपोर्ट्स के लिए रेगुलेशन की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य टियर 2 और टियर 3 शहरों में एयर सुविधाओं का बढ़ाना है।

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से 100 दिन का एक प्लान बनाया जा रहा है। इससे भारत के एविएशन सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिलेगी।

नायडू की ओर से मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए कहा गया कि यह प्लान लंबी अवधि के लक्ष्य ‘विकसित भारत’ के लिए रास्ता तैयार करेगा। ‘विकसित भारत’ के तहत सरकार 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है।

मंत्री ने आगे कहा कि सरकार अपनी नीतियों में नागरिकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखेगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पिछले एक दशक में कई सेक्टर में सुविधाओं में सुधार हुआ है। इससे रोजगार बढ़ा है और साथ ही एयरपोर्ट्स की संख्या में वृद्धि हुई है।

मंत्री ने आगे कहा कि एरोप्लेन से उड़ने का आम आदमी का सपना अब हकीकत बन चुका है, जो देश में हुए आर्थिक विकास को दिखाता है।

–आईएएनएस

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

नई दिल्ली । भारत, अफ्रीकन यूनियन कमीशन के साथ मिलकर 31 मई 2026 को नई दिल्ली में चौथे इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की मेजबानी करने जा रहा है। समिट से पहले...

पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62 फीसदी मतदान, तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत वोट पड़े

कोलकाता/चेन्नई । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार गुरुवार दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 62.18 प्रतिशत रहा...

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ टीएमसी को लगी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार...

बंगाल और तमिलनाडु की जनता विकास के लिए वोट कर बनाएगी एनडीए सरकार: मनीषा कायंदे

मुंबई । शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने बंगाल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी। जनता ऐसी...

भाजपा ने प्रवेश वाही को घोषित किया एमसीडी का मेयर उम्मीदवार, आप ने चुनाव से बनाई दूरी

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार...

पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस की घिनौनी सोच: पीयूष गोयल

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे कांग्रेस पार्टी की “घिनौनी...

पुणे में प्यार और शादी के नाम पर महिला से 26 लाख की ठगी, फर्जी इसरो साइंटिस्ट गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26...

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजरायल’, राजदूत रूवेन अजार ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को याद

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को याद...

बंगाल में ममता बनर्जी का होने वाला है बहुत बुरा हाल : नायब सैनी

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए टीएमसी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी का वहां...

टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां पूछताछ को ईडी के कोलकाता कार्यालय में पेश हुईं

कोलकाता । अभिनेत्री से राजनेता बनी और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद नुसरत जहां बुधवार सुबह कोलकाता के...

पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा...

पप्पू यादव के बयान पर बवाल, जदयू विधायक ने कहा- नहीं मांगी माफी तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं

पटना/रांची । महिलाओं के राजनीतिक करियर को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने पप्पू यादव के बयान...

admin

Read Previous

चिरंजीवी स्टारर ‘विश्वंभरा’ में एक्टर कुणाल कपूर भी हुए शामिल

Read Next

नीट पेपर लीक मामला : सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए की याचिका पर जारी किया नोटिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com