सेंट्रल हॉल में फिर गूंजा ‘मोदी-मोदी’ का नारा, उत्साह से लबरेज दिखा एनडीए का कुनबा सारा

नई दिल्ली । संसद के पुराने भवन के सेंट्रल हॉल में हुए एनडीए सांसदों की बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनने का प्रस्ताव एनडीए सांसदों की बैठक में रखा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता अजित पवार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल और जनसेना पार्टी से पवन कल्याण ने प्रस्ताव का समर्थन और अनुमोदन किया।

एनडीए के सभी सांसदों ने खड़े होकर और तालियां बजाकर नरेंद्र मोदी को नेता चुनने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

एनडीए सांसदों की बैठक में टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू हों या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिली।

बैठक में शामिल होने के लिए जैसे ही पीएम मोदी सेंट्रल हॉल में आए, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सहित सभी नेताओं ने खड़े होकर, तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। ‘मोदी-मोदी’ और ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ के नारे हॉल में गूंजते रहे। पीएम ने सबसे पहले हॉल में रखी गई संविधान की पुस्तक को जाकर प्रणाम किया।

बैठक के बीच में नेताओं के भाषण के दौरान पीएम मोदी, चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के बीच काफी देर तक बात होती रही।

भाषण के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के 10 वर्षों के कामकाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के पास विकसित भारत और वर्ष 2047 का विजन है और भारत को सही समय पर सही नेता मिला है। नायडू ने तो इसे अपने जीवन के सबसे बड़े गर्व का क्षण तक बता दिया।

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्षियों को जो थोड़ी बहुत जीत इस बार मिली है, वो अगली बार नहीं मिलेगी। उन्होंने तो यहां तक कहा कि वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी जल्द से जल्द पीएम पद की शपथ लें। एकनाथ शिंदे से लेकर चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, अजित पवार, अनुप्रिया पटेल और पवन कल्याण तक सभी सहयोगियों ने एनडीए को मिली जीत का श्रेय पीएम मोदी की मेहनत और कामकाज को दिया।

एनडीए सांसदों की बैठक में चंद्रबाबू नायडू ने शॉल ओढ़ाकर और तिरुपति बालाजी की प्रतिमा भेंटकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। वहीं, भाषण देने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने स्वयं पीएम के पास जाकर उनका पैर छूना चाहा। लेकिन, पीएम मोदी ने उनका हाथ थाम लिया।

पीएम मोदी ने स्वयं चिराग पासवान को बुलाकर उनके भाषण के लिए उन्हें शाबाशी दी। पवन कल्याण ने जब पीएम मोदी के बारे में नायडू द्वारा की गई भविष्यवाणी का जिक्र किया तो उस समय भी पीएम मोदी ने अपने बगल में बैठे टीडीपी नेता को धन्यवाद कहा।

एनडीए सांसदों की बैठक के लिए मंच पर कुल 13 कुर्सियां लगाई गई थी। बीच में पीएम मोदी बैठे और उनके एक तरफ चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और अनुप्रिया पटेल बैठे नजर आए तो प्रधानमंत्री मोदी के दूसरी तरफ जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, अजित पवार, एचडी कुमारस्वामी और पवन कल्याण बैठे नजर आए।

पीएम मोदी ने स्वयं 2024 की जीत को एनडीए गठबंधन की महाविजय बताते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, प्रकाश सिंह बादल, बाला साहेब ठाकरे, जॉर्ज फर्नाडीस और शरद यादव जैसे नेताओं ने एनडीए की नींव रखी थी और इसके साथ उनका 30 वर्षों का नाता है। एनडीए को सुशासन का पर्यायवाची बताते हुए पीएम मोदी ने यह भी कहा कि एनडीए सिर्फ सत्ता प्राप्त करने या सरकार चलाने के लिए कुछ दलों का जमावड़ा मात्र नहीं है, बल्कि, एनडीए राष्ट्र प्रथम की भावना से कमिटेड अलायंस है। तीस वर्षों के इतिहास में एनडीए की सरकार तीन कार्यकाल पूरा कर चुकी है और चौथे कार्यकाल के लिए सरकार बनाने जा रही है। यह आंकड़ों के लिहाज से एनडीए की सबसे मजबूत सरकार है। उन्होंने कहा कि ना हम हारे थे, ना हम हारे हैं।

बैठक में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। एनडीए के सभी सांसद भी पूरे उत्साह और जोश से भरे हुए नजर आए। सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी सहित सभी नेताओं के भाषणों पर जोरदार तालियां बजती रही और सांसद मेज थपथपाकर भी अपनी भावना को व्यक्त करते नजर आए।

कार्यक्रम के अंतिम हिस्से में सभी सहयोगी दलों के नेताओं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों सहित सांसदों ने आगे आकर पीएम मोदी को बधाई दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पीएम मोदी को बधाई देने के लिए आगे आए तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पीठ भी थपथपाई।

–आईएएनएस

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

पाकिस्तान तीनों विभागों में अच्छा नहीं खेला : बाबर आजम

Read Next

न्यूयॉर्क की पिच मानकों के अनुरूप नहीं है : आईसीसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com