संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को ‘विश्व महासागर दिवस’ मनाने का निर्णय लिया

बीजिंग । अपने 63वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 8 जून को हर साल विश्व महासागर दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस दिन का उद्देश्य समुद्री पर्यावरण संरक्षण में जन जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना तथा जलीय संसाधनों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

संयुक्त राष्ट्र ने साल 2009 में पहले विश्व महासागर दिवस के लिए ‘हमारा महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पेश की। तब से, हर साल एक अनूठी थीम चुनी जाती है। इस वर्ष की थीम ‘नई गहराई को जगाओ’ है, जिसका उद्देश्य महासागर के प्रति लोगों की समझ, सहानुभूति, सहयोग और प्रतिबद्धता को बढ़ाना है।

महासागर की सुरक्षा के महत्व को व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है। यह पृथ्वी के पारिस्थितिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है और मानव अस्तित्व और विकास को सीधे प्रभावित करता है। महासागर पृथ्वी की सतह के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से को कवर करते हैं, और सभी जीवित प्राणी उन पर निर्भर हैं।

महासागर पृथ्वी की कम से कम 50 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। दुनिया भर में 1 अरब से अधिक लोग प्रोटीन के अपने प्राथमिक स्रोत के रूप में समुद्र पर निर्भर हैं। महासागर वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, अनुमान है कि 2030 तक समुद्री उद्योग में 4 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। महासागर के महत्व को देखते हुए, इसे संरक्षित करना अनिवार्य है।

वर्तमान में, बड़ी मछलियों की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गायब हो गई है, और 50 प्रतिशत प्रवाल भित्तियां (कोरल रीफ़) नष्ट हो गई हैं। महासागर उन संसाधनों की भरपाई नहीं कर सकता है, जिन्हें हम उससे निकालते हैं, इसलिए स्थायी संसाधन प्रबंधन स्थापित करने के प्रयासों की आवश्यकता है।

एक प्रमुख समुद्री राष्ट्र के रूप में, चीन प्रकृति के साथ सामंजस्य में आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए समुद्री संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग और संरक्षण करने के महत्व को पहचानता है। चीन संयुक्त राष्ट्र की पहल, क्षेत्रीय समुद्री शासन व्यवस्था और संबंधित विनियमों को सक्रिय रूप से लागू करता है। चीन ने अन्य समुद्री राष्ट्रों के साथ व्यापक रूप से सहयोग किया है और समुद्री संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

सरबजोत ने म्यूनिख में स्वर्ण पदक से खोला भारत का खाता

Read Next

नई सरकार के गठन के बाद भारत आएंगे अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com