सत्ता परिवर्तन पर अपने नैरेटिव से यू-टर्न लेने के बाद निशाने पर आए इमरान खान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने जनरल कमर जावेद बाजवा पर भरोसा कर लिया था। उन्हें अपनी इस टिप्पणी के कारण अपने राजनीतिक विरोधियों की कड़ी आलोचना का सामना पड़ रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पत्रकार मेंहदी हसन को इंटरव्यू दिया। इस दौरान वह अपने पहले के रुख से पीछे हट गए हैं। पहले के स्टैंड में इमरान खान ने उनकी सरकार के सत्ता परिवर्तन के लिए अमेरिका पर साजिश रचने का आरोप लगाया था।

विपक्ष ने 9 अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इमरान खान ने इसके लिए कथित तौर पर अब दोस्त से दुश्मन बने कमर जावेद बाजवा को जिम्मेदार ठहराया।

इमरान खान का मानना ​​है कि इस पूरे प्रकरण के लिए पूरी तरह से जनरल बाजवा ही जिम्मेदार हैं।

पत्रकार मेंहदी हसन ने जेल में इमरान खान को पत्र के जरिए सवाल भेजे थे। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “जेल में 11 महीने बिताने के बाद मुझे यकीन हो गया है कि पूरा खेल जनरल बाजवा ने ही रचा था। उस धोखेबाज शख्स ने बड़ी होशियारी से सारी प्लानिंग की थी और उन्हें लागू किया।”

इमरान ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सेना प्रमुख ने देश और दुनिया में अराजकता पैदा करने के लिए झूठी कहानियां गढ़ीं। यह सब उसने दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए किया।

इमरान खान ने कहा, “मैं इसके लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं मानता। हालांकि, इमरान खान की ये टिप्पणी देश के कई विश्लेषकों और राजनीतिक नेताओं को पसंद नहीं आई।”

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता तलाल चौधरी ने कहा, “इमरान खान झूठे हैं। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ एक बड़ा पब्लिक कैंपेन चलाया, अपनी सरकार को हटाने के लिए वाशिंगटन को दोषी ठहराया और कई कारण बताए कि वे उन्हें क्यों हटाना चाहते थे?”

उन्होंने आगे कहा कि इमरान ने दावा किया था कि उन्हें अमेरिकी सेना को बेस (अड्डे) न देने और रूस जाने के कारण पद से हटाया गया। यह भी दावा किया कि तत्कालीन अमेरिकी सहायक सचिव डोनाल्ड लू ने यूएस में पाकिस्तानी राजदूत से मुलाकात की थी और उन्हें खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव असफल होने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। आज, ‘आइंस्टीन’ खान कहते हैं कि अमेरिका का उनके निष्कासन से कोई लेना-देना नहीं था। इसका मतलब है कि निष्कासन के बाद उनका पूरा अभियान एक फर्जी कहानी और झूठ पर आधारित था।

विशेषज्ञों का यह भी मानना ​​है कि इमरान खान का लेटेस्ट बयान उनकी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा पश्चिम के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।

राजनीतिक विश्लेषक रिजवान रज़ी ने कहा, “यह सभी जानते हैं कि पीटीआई ने अमेरिकी सरकार के साथ अपने संपर्कों को सक्रिय करने के लिए यूएस में लॉबिंग कंपनियों को काम पर लगा रखा है। यही कारण है कि इमरान खान अमेरिका के नेतृत्व वाले शासन परिवर्तन के अपने पिछले दावे से पीछे हट रहे हैं। लेकिन तथ्य यह है कि 2022 में इमरान खान ने इसी कहानी पर 80 से अधिक पब्लिक सभाओं को संबोधित किया। यह उस समय का सबसे लोकप्रिय सत्ता-विरोधी, सरकार-विरोधी और अमेरिका-विरोधी नैरेटिव था।”

इमरान खान ने ‘बिल्कुल नहीं’ और ‘क्या हम गुलाम हैं’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने अमेरिका और पश्चिम पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने, सरकार को गिराने के लिए सैन्य प्रतिष्ठान और विपक्षी दलों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

केरल के मंत्री ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के आरोप को नकारा

Read Next

पोर्न स्टार को चोरी छुपे पैसे देने के आरोप में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com