उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, भाजपा ने बुलाई विधायकों की बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, भाजपा ने बुलाई विधायकों की बैठक

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को दिल्ली से देहरादून लौटने के बाद राज्यपाल से भेंटकर इस्तीफा दे दिया।

मुख्यमंत्री ने संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए राज्यपाल को इस्तीफा दिया। उधर, भाजपा ने शनिवार की शाम तीन बजे से पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री का नया चेहरा तय होगा। इस प्रकार उत्तराखंड में छह महीने के अंदर दूसरी बार नए मुख्यमंत्री का चयन होने जा रहा है। कुल 114 दिन मुख्यमंत्री रहने के बाद तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से भेंटकर अपना इस्तीफा दिया।

रावत ने कहा कि उन्होंने संवैधानिक संकट को देखते हुए पार्टी नेतृत्व के सामने इस्तीफे की पेशकश की थी। नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा ने शनिवार को शाम तीन बजे से विधायक दल की बैठक बुलाई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बतौर ऑब्जर्वर देहरादून जाएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गढ़वाल से सांसद हैं। नियमानुसार, मुख्यमंत्री बनने के छह महीने के भीतर उन्हें राज्य के सदन का सदस्य होना चाहिए। ऐसे में वह उपचुनाव के माध्यम से ही सदस्य हो सकते थे। लेकिन, बताया जा रहा है कि जिस राज्य के विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय होता है, वहां आयोग उपचुनाव नहीं कराता। ऐसे में संवैधानिक संकट खड़ा हो रहा था। इसे देखते हुए तीरथ सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से विचार-विमर्श के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया।

–आईएएनएस

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

admin

Read Previous

आईपीएल 2021: हमें इस तरह के रोमांचक मैच की आदत है: राहुल

Read Next

राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार सुबुर्द ए ख़ाक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com