राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार सुबुर्द ए ख़ाक

मुंबई:भारतीय सिनेमा के ‘कोहिनूर’, मोहम्मद यूसुफ खान, जिन्हें दिलीप कुमार के नाम से दुनिया में जाना जाता है, का बुधवार शाम मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ एक उपनगरीय कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया।

दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर उनके बांद्रा स्थित घर पर रखा गया था, ताकि लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। अंतिम यात्रा से पहले इस महान सितारे की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, करण जौहर, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, विद्या बालन, जॉनी लीवर और अनुपम खेर उनकी पत्नी सायरा बानो खान से मिलने गए और उन्हें सांत्वना दी।

बाद में,मुंबई पुलिस द्वारा उनके शरीर को राष्ट्रीय तिरंगे में लपेटा गया और एक जुलूस की तरह जुहू मुस्लिम कब्रिस्तान में ले जाया गया। जहाँ सड़क के दोनों किनारों पर लोगों जमा होकर इस महान कलाकार को विदाई दी।कब्रिस्तान में,बॉलीवुड की कई अन्य शीर्ष हस्तियां उनके अंतिम ‘दीदार’ के लिए एकत्रित हुईं।

पारंपरिक प्रार्थनाओं और राज्य के प्रोटोकॉल के बाद, दिलीप कुमार को सुबुर्द ए ख़ाक किया गया। दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा कड़ा सुरक्षा इंतेज़ाम किया गया और कोविड -19 प्रोटोकॉल भो लागू किया।दिलीप कुमार के करीबी फैसल फारूकी ने बताया की उन्होंने ने हिंदुजा अस्पताल में सुबह करीब 7.30 बजे अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा,लता मंगेशकर,सचिन तेंदुलकर,अमिताभ बच्चन,शाहिद रफी (महान गायक मोहम्मद रफी के बेटे),और अन्य प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान को याद किया।

आईएएनएस

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

निशांत कुमार के जदयू ज्वाइन करने पर गिरिराज सिंह बोले, नए युग की नई शुरुआत

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को पटना स्थित जदयू कार्यालय में विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

सोशल मीडिया पर गलत प्रचार को रोकने के लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा: सीएम रेवंत रेड्डी

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक कानून लाने की योजना बना रही है।...

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कोच्चि में ईरानी नौसेना के जहाज को डॉक करने की...

नेपाल के पूर्व पीएम ओली हारे, करीब 50 हजार मतों से बालेन शाह ने दी मात

काठमांडू । नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से हार गए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के पूर्व मेयर और रैपर बालेन शाह ने उन्हें करीब 50...

बंगाल: भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पार्टी नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता । भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पश्चिम बंगाल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पार्टी नेता ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, कुशासन और एडमिनिस्ट्रेटिव नाकामियों का आरोप लगा...

editors

Read Previous

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, भाजपा ने बुलाई विधायकों की बैठक

Read Next

ऑस्ट्रेलियाई के 1.60 करोड़ लोग लॉकडाउन में, ज्यादा जगहों में फैला कोरोना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com