फैक्टर विश्लेषण का उपयोग कर स्टॉक अनुसंधान पेश करेगा फोनपे का शेयरडॉटमार्केट

नई दिल्ली । फोनपे का एक प्रोडक्ट शेयरडॉटमार्केट, स्टॉक पर इंटेलिजेंस लेयर को सामने लाता है। यह प्रत्येक स्टॉक का गहन मात्रात्मक फैक्टर-आधारित विश्लेषण करता है। डिस्काउंट ब्रोकिंग उद्योग में यह अपनी तरह का पहला प्रोडक्ट है।

उत्पाद सुविधा और निष्पादन के साथ एकीकृत इंटेलिजेंस लेयर यह सुनिश्चित करती है कि निवेशकों को डिस्काउंट ब्रोकिंग ढांचे के भीतर डीआईवाई मोड में व्यापक धन समाधान प्रदान किए जाएं।

शेयर बाजार की जटिलताओं से निपटना और सही निर्णय लेना निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब उन्हें जटिल डेटा विश्लेषण का सामना करना पड़ता है, जैसे किसी स्टॉक के मूल सिद्धांतों को समझना या उसके मूल्यों की निगरानी करना। शेयरडॉटमार्केट की इंटेलिजेंस लेयर इस आवश्यकता को समाप्त करती है। इसके बजाय, निवेशक आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय लेने के लिए इसके व्यापक फैक्टर-आधारित विश्लेषण पर भरोसा कर सकते हैं।

शेयरडॉटमार्केट के सीईओ उज्जवल जैन ने कहा, “हम लेन-देन प्रक्रियाओं से व्यापक धन समाधानों पर फोकस कर डिस्काउंट ब्रोकिंग को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। फैक्टर विश्लेषण हमेशा हमारे वेल्थ बास्केट्स और कलेक्शन उत्पादों में अंतर्निहित था और इसे व्यक्तिगत स्टॉक पर लाकर, हमने अब इसे सभी निवेशकों के लिए एक उपभोज्य प्रारूप में सुलभ बना दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “शैक्षणिक सामग्री द्वारा समर्थित यूजर-फ्रेंडली प्रारूप में कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी प्रदान कर, हम मंच पर उच्च जुड़ाव की भी उम्मीद करते हैं।”

यह इंटेलिजेंस लेयर निवेशकों को कई तरीकों से सशक्त बनाती है, जैसे फैक्टर-आधारित विश्लेषण, तुलनात्मक जानकारी, गहन संग्रह अनुसंधान और स्टॉक का एक बड़ा संसार।

फैक्टर-आधारित विश्लेषण में, निवेशकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के सभी शेयरों पर मात्रा-आधारित शोध तक पहुंच प्राप्त होती है। पांच प्रमुख कारकों – गुणवत्ता, मूल्य, गति, अस्थिरता और सेंटीमेंट के आधार पर शेयरों का मूल्यांकन कर निवेशक अपने पोर्टफोलियो के लिए प्रत्येक स्टॉक की क्षमता और उपयुक्तता का आकलन कर सकते हैं।

तुलनात्मक जानकारी के साथ, निवेशक किसी स्टॉक की तुलना उसी तरह के दूसरे स्टॉक से कर सकते हैं, इससे वे निवेश निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं।

गहन संग्रह अनुसंधान निवेशकों को शेेयरडॉटमार्केट के वेल्थ बास्केट या स्टॉक कलेक्शन में प्रदर्शित शेयरों का विश्लेषण करने की अनुमति देगा। इससे चयन के बारे में गहन जानकारी प्राप्त होगी। इससे उनकी समझ बढ़ेगी।

शेयरों के बड़े क्षेत्र में शेयरडॉटमार्केट अपने पास उपलब्ध डेटा के साथ सभी सूचीबद्ध शेयरों को शामिल करता है, अनुसंधान में अंतर को पाटता है, और डिस्काउंट ब्रोकिंग ढांचे के भीतर होता है।

पिछले साल लॉन्च शेयरडॉटमार्केट, शून्य खाता खोलने के शुल्क के साथ, स्टॉक (इंट्राडे और डिलीवरी), म्यूचुअल फंड, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ), और वेल्थ बास्केट्स जैसे निवेश उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। इससे निवेशकों को एक संपूर्ण और संतुलित पोर्टफोलियो बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के निवेश की अनुमति मिलती है।

इसके अलावा, सीमित अवधि के लिए, शेयरडॉटमार्केट कैश डिलीवरी और इंट्राडे पर शून्य ब्रोकरेज और एफएंडओ पर शून्य ब्रोकरेज की भी पेशकश कर रहा है।

–आईएएनएस

टीसीएस ने कथित धर्मांतरण मामले में नासिक की कर्मचारी निदा खान को किया सस्पेंड

नासिक । आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित धर्मांतरण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित कर्मचारी निदा खान...

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी तनाव कम होने की उम्मीद के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। यह...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

टीसीएस विवाद के बाद, इन्फोसिस ने पुणे ऑफिस में उत्पीड़न को लेकर सोशल मीडिया पर लगे आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली । टीसीएस के नासिक ऑफिस में महिलाओं के शोषण को लेकर लगे आरोपों के बाद, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने सोशल मीडिया पर लगे उन आरोपों को खारिज दिया...

ईरान के साथ तनाव के चलते अमेरिका में गैस की कीमतों के पूर्वानुमान पर छाई अनिश्चितता

वॉशिंगटन । ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ईंधन की कीमतों के भविष्य को ईरान संघर्ष में हो रहे घटनाक्रमों से जोड़ दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल...

मजबूत रुपया, अमेरिका-ईरान वार्ता समेत इन कारणों के चलते सेंसेक्स 1,100 अंक बढ़ा

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी तेजी देखी गई। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 1,086 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 77,933 और निफ्टी 347 अंक या 1.46 प्रतिशत...

अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में उछाल

मुंबई । अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के संकेत से सोने और चांदी में बुधवार को उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के...

भारत में एआई स्पेशलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर्स जैसी भूमिकाओं में तेजी से बढ़ रही फ्रेशर्स की मांग : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत में फ्रेशर्स की मांग एआई स्पेशलिस्ट, जनरेटिव एआई इंजीनियर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट...

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

वॉशिंगटन । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा है कि तकनीक निवेश और...

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ीं

मुंबई । वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी-ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधानों के संकेतों से दोनों कीमती...

दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में एआई निभाएगा बड़ी भूमिका : एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । दवाइयों की खोज को आगे बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बड़ी भूमिका निभाएगा। इससे सटीक उपयोग वाली दवाई हालिस करने और इनोवेशन के नेतृत्व वाले हेल्थकेयर इकोसिस्टम...

admin

Read Previous

टी20 विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे रोहित और हार्दिक : मूडी

Read Next

टी20 विश्व कप से पहले टॉम मूडी ने टीम इंडिया पर उठाए सवाल!

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com