प्राकृतिक खेती अपनाकर हिमाचल को रासायनिक खाद से रखें मुक्त : कोविंद

शिमला: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और भूमि को रासायनिक खादों से मुक्त रखने का आग्रह करते हुए शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा पिछले 50 वर्षों में लिखी गई विकास गाथा पर देश को गर्व है।

राज्य की स्वर्ण जयंती के अवसर पर यहां राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की पिछली सभी सरकारों ने इस विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों- स्वर्गीय वाई.एस. परमार, स्वर्गीय ठाकुर राम लाल, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा दिए गए योगदानों को भी सराहा।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार द्वारा राज्य की विकास यात्रा को लोगों तक ले जाने के लिए की गई पहल बेहद सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

नीति आयोग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सतत विकास लक्ष्यों- इंडिया इंडेक्स 2020-21 में देश में दूसरे स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कई मापदंडों पर देश में अग्रणी राज्य है।

राज्य की नदियों का पानी स्वच्छ और मिट्टी पोषक तत्वों से भरपूर होने की ओर इशारा करते हुए राष्ट्रपति ने राज्य के किसानों से अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती अपनाने और अपनी जमीन को रासायनिक खाद से मुक्त रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण के अनुकूल कृषि, बागवानी, पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, विशेष रूप से स्वरोजगार आदि में सतत विकास की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, यह राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है। इसलिए हमें इसके प्राकृतिक सौन्दर्य और विरासतों को संरक्षित करते हुए विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

पर्यावरण के संरक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए सक्रिय कदमों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के लोगों और सरकार के लिए गर्व की बात है कि 2014 में यहां की विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गई।

यह प्रौद्योगिकी के कुशल उपयोग, पर्यावरण की रक्षा और आर्थिक संसाधनों को बचाने का एक अच्छा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने सहित कई सराहनीय प्रयास किए हैं।

लोगों की प्रकृति के बारे में बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शांतिप्रिय और बहादुर लोग, आवश्यकता पड़ने पर अन्याय, आतंक और देश के गौरव पर किसी भी हमले का बहादुरी से जवाब दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लगभग हर गांव के युवा भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करते हैं।

उन्होंने कहा कि 100 साल से अधिक उम्र के किन्नौर के राम शरण नेगी स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता थे और अब भारत के चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों ने भी सत्र में भाग लिया।

यह तीसरा मौका है जब राष्ट्रपति ने विधानसभा को संबोधित किया है। उनसे पहले ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी भी विशेष सत्र को संबोधित कर चुके हैं।

–आईएएनएस

अमेरिकी चेतावनी के बावजूद हमारा ‘सिली सिटी’ होर्मुज पार कर, सुरक्षित लौटा: ईरान

तेहरान । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी और चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए उनका तेल टैंकर 'सिली सिटी' स्वदेश लौट आया है। विभिन्न स्थानीय मीडिया एजेंसियों ने...

50 दिन बाद ईरान में फिर शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

तेहरान । ईरान में 50 दिन बाद घरेलू उड़ान सेवाएं फिर शुरू होंगी। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल के संयुक्त एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाबंदियां लागू थीं। संघर्ष के...

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

editors

Read Previous

कोहली, अश्विन ने भारतीय ओलंपिक एथलीटों से कहा-हमें आप पर गर्व है

Read Next

रोहिणी कोर्टरूम शूटआउट की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com