फिलिस्तीनी लोगों की स्वतंत्र राज्य स्थापित करने की इच्छा नजरअंदाज नहीं हो सकती:चीन

बीजिंग । संयुक्त राष्ट्र में चीनी स्थायी प्रतिनिधि फ़ू छ्ओंग ने कहा कि फिलिस्तीन-इजरायल संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बेहद दुखद तरीके से चेतावनी दी है कि हम अब फिलिस्तीनी लोगों की स्वतंत्र राज्य स्थापित करने की लंबे समय से प्रतीक्षित इच्छा को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते और हम फ़िलिस्तीनी लोगों द्वारा झेले गए ऐतिहासिक अन्याय को जारी नहीं रख सकते।

फ़ू छ्ओंग ने फ़िलिस्तीन-इज़रायल मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि मध्य पूर्व मुद्दा हल करने का मूल तरीका “दो-राज्य समाधान” लागू करना है। फ़िलिस्तीन-इज़रायल संघर्ष 70 वर्षों से अधिक समय से चल रहा है। इज़रायल ने लंबे समय से स्वतंत्रता और राज्य का दर्जा हासिल कर लिया है, लेकिन फ़िलिस्तीन लोगों के आत्मनिर्णय और राज्य के अधिकारों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनना फ़िलिस्तीन के लिए एक स्वतंत्र राज्य स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चीन सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों से फ़िलिस्तीन के संयुक्त राष्ट्र का पूर्ण सदस्य बनने के लिए वोट करने का आह्वान करता है।

फ़ू छ्ओंग ने इस पर जोर दिया कि मौजूदा संघर्ष अभी भी जारी है और स्थिति अनिश्चित है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को दृढ़ संकल्प दिखाना होगा, सही विकल्प चुनना होगा और शक्तिशाली कार्रवाई करनी होगी। और, तत्काल युद्धविराम को तत्परता से बढ़ावा देना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

जीवनभर हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया : पीएम मोदी

Read Next

सेल ने ऑल इण्डिया पब्लिक सेक्टर हॉकी टूर्नामेंट भी जीता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com