पाकिस्तान दौरे के लिए न्यूजीलैंड टी20 टीम का ऐलान

क्राइस्टचर्च । न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी और लाहौर में 17 से 27 अप्रैल तक होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

माइकल ब्रेसवेल, जो पहली बार टीम की कप्तानी करेंगे, पिछले साल मार्च से चोटिल होने के कारण बाहर थे। चोट से उबरने के बाद उन्होंने क्रिकेट में शानदार कमैबक किया।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा कि ब्रेसवेल ने पिछले साल चोट से उबरने के लिए सराहनीय धैर्य और समर्पण दिखाया था।

वेल्स ने कहा, “माइकल को लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा है और उसे फिर से क्रिकेट खेलते हुए देखना रोमांचक है। एड़ी की चोट के बाद वह फिर से अच्छा खेल रहे हैं, यह उनकी कड़ी मेहनत का प्रमाण है।”

“वह एक अच्छा लीडर हैं। उनके पास वेलिंगटन के साथ-साथ न्यूजीलैंड ए और न्यूजीलैंड इलेवन टीमों की कप्तानी का अनुभव है, जिससे हमारा मानना है कि वह पाकिस्तान में टीम का नेतृत्व करने के लिए अच्छा विकल्प हैं।”

ब्रेसवेल उस टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें अनुभवी टी20 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसमें पिछले टी20 विश्व कप टीम के सात सदस्य शामिल हैं। साथ ही दो युवा खिलाड़ी टिम रॉबिन्सन और विलियम ओ’रूर्के को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान के लिए न्यूजीलैंड टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, बेन लिस्टर, कोल मैककोनी, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, विल ओ’रूर्के, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सेफ़र्ट, ईश सोढ़ी

शेड्यूल:

पहला टी20: 18 अप्रैल, रावलपिंडी

दूसरा टी20: 20 अप्रैल, रावलपिंडी

तीसरा टी20: 21 अप्रैल, रावलपिंडी

चौथा टी20: 25 अप्रैल, लाहौर

पांचवां टी20: 27 अप्रैल, लाहौर

–आईएएनएस

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

admin

Read Previous

विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत किया

Read Next

सैमसंग अपने नए उत्पाद वैश्विक स्तर पर एक ही समय में जारी करेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com