मयंक की रफ़्तार से आईपीएल में सभी अचंभित

बेंगलुरु | पहले दो आईपीएल मैचों में प्लेयर ऑफ़ द मैच, आईपीएल में सबसे अधिक लगातार 155 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद, लीग के इतिहास की चौथी सबसे तेज़ गेंद (156.7 किमी प्रति घंटा)। 21 साल के मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते शनिवार को पंजाब किंग्‍स के ख़‍िलाफ़ मैच जिताऊ स्पैल डालने के बाद मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख़‍िलाफ़ इसको दोहराया।

उन्‍होंने चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लेकर बेहतरीन स्पैल डाला, जिसमें ग्‍लेन मैक्‍सवेल और कैमरन ग्रीन के विकेट शामिल थे। ये ऐसे बल्‍लेबाज़ हैं,जो ऑस्‍ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों पर खेलने के आदी हैं, वहीं एक विकेट रजत पाटीदार का भी इसमें शामिल था।

मैच के बाद मयंक ने कहा, “दो मैचों में दो प्‍लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड लेकर अच्‍छा लग रहा है, लेकिन मैं इससे अधिक खुश हूं कि हम दोनों मैच जीते। मेरा लक्ष्‍य देश के लिए काफ़ी वर्षों तक अच्‍छा करना है, जितना मैं कर सकूं। यह बस शुरुआत है मेरा फ़ोकस मेरे मुख्‍़य लक्ष्‍य पर है।”

मयंक ने कहा कि उनका पसंदीदा विकेट ग्रीन का था जो एक तेज़ गेंद पर बीट होकर बोल्‍ड हो गए और गेंद स्‍टंप्‍स से लगकर वन बाउंस बाउंड्री तक पहुंची। मयंक ने कहा, “आपको इस गति से गेंदबाज़ी करने के लिए कुछ चीज़ों की ज़रूरत होती है, जैसे डाइट, सोना और ट्रेनिंग। अगर आप इस गति से गेंदबाज़ी करना चाहते हो तो आपको हर चीज़ में सटीक होना जरूरी है। मेरा फ़ोकस मेरी डाइट पर है और साथ ही मेरी रिकवरी पर भी जिसमें आइस बाथ शामिल है।”

लखनऊ के कप्‍तान केएल राहुल कीपिंग कर रहे थे और उन्‍होंने कहा कि मयंक की एक गेंद उनके ग्‍लव्‍स पर बहत ही तेज़ लगी थी। राहुल ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्‍छा लग रहा है जिस तरह की इन मैचों में मयंक ने गेंदबाज़ी की है। वह शांति से और संयम के साथ डगआउट में बैठकर पिछले दो सीज़न से इंतज़ार कर रहा था। वह पिछला सीज़न चोटिल होने के कारण नहीं खेल सका। लेकिन वह मुंबई में फ़‍िज‍ियो के साथ रहकर काफ़ी कड़ी मेहनत कर रहा था। वह जानता है कि 155 किमी प्रति घंटा की गत‍ि से गेंदबाज़ी करना आसान नहीं है। युवा अवस्‍था में ही उसको कई चोट लग चुकी हैं। उसका बेहतरीन मिज़ाज़ है और स्‍टंप्‍स के पीछे 20 यार्ड से उसको गेंदबाज़ी करते देखने में मज़ा आ रहा है। जहां मैं चाहता हूं वह वहीं गेंदबाज़ी कर रहा है।”

लखनऊ के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने कहा कि मयंक रॉकेट फ़ेंक रहा था। डिकॉक ने कहा, “उसको अपनी टीम में देखकर खु़श हूं। वह बहुत ही अच्‍छी गेंदबाज़ी कर रहा है। आमतौर पर एक युवा के तौर पर इतनी गति के साथ गेंदबाज़ी करने से आप कई चीज़ों में फंस जाते हो। लेकिन वह चीज़ों को बहुत सरल रखते हुए बहुत अच्‍छा कर रहा है।”

बेंगलुरु के कप्‍तान फ़ाफ़ डुप्‍लेसी ने कहा कि एक युवा तेज़ गेंदबाज़ के नए एक्शन से गेंदबाज़ी करने पर बल्‍लेबाज़ों को जज करने और समायोजन बैठाने में मुश्किल आती है। डुप्‍लेसी ने कहा, “ख़ासतौर से अगर कुछ अधिक गति इस एक्शन के साथ होती है तो यह बहुत शानदार है। बल्‍लेबाज़ों को इस तरह के एक्शन के साथ समायोजन बैठाने में कुछ समय लगता है, जिसमें यह देखना होता है कि हाथ से गेंद कहां छूट रही है। मैं उसकी गति को देखकर ख़ासा प्रभावित हूं। लेकिन मैं इससे अधिक प्रभावित उसकी लेंथ पर कंट्रोल को देखकर हूं। वह कंट्रोल लाइन और लेंथ के साथ तेज़ गेंद फ़ेंकता है।”

–आईएएनएस

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

5वां टी20 वर्ल्ड कप, जिसमें ‘चौके’ के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत

कोलंबो । पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट ने इस संस्करण...

वो क्रिकेटर, जिन्होंने 2 देशों के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला

नई दिल्ली । यूं तो वर्ल्ड कप खेलना हर एक क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन इनमें भी कुछ ऐसे सौभाग्यशाली हैं, जिन्होंने टी20 फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में एक...

टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के अलावा 3 देशों की कमान संभालेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाना है। इस विश्व कप में 20 देश खिताब...

admin

Read Previous

विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत किया

Read Next

सैमसंग अपने नए उत्पाद वैश्विक स्तर पर एक ही समय में जारी करेगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com