यूपी के बाराबंकी में स्कूली बस पलटने से चार बच्चों की मौत, कई घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार को स्कूल के बच्चों को लेकर लखनऊ गई बस हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी सीएन सिन्हा ने बताया कि विकासखंड सूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय हरक्का के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर लखनऊ के चिड़ियाघर समेत दूसरी जगहों पर सुबह ले जाया गया था। जब बस लखनऊ से वापस सूरतगंज आ रही थी, तभी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गांव के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस का चालक अपना संतुलन खो बैठा। जिसके चलते तेज रफ्तार बस सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।

इस हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य घायल हो गए। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि हम पांच लोगों का स्टाफ बच्चों को लेकर शैक्षणिक भ्रमण पर लखनऊ गया था। शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक खत्म करने के बाद हम लोग वापस सूरतगंज की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हुई और रोड किनारे जा पलटी।

ग्रामीणों की मदद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया गया। सभी घायल बच्चों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

–आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

यूपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ...

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में निवेश के मार्ग प्रशस्त होंगे: मंत्री जयवीर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने 6,650 करोड़...

शंकराचार्य पर एफआईआर में भड़के अखिलेश, बोले 20 साल पुराना मामला निकालकर अपमानित कर रहे

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने...

रैपिड और मेट्रो की सौगात पाकर खिले मेरठ के लोगों के चेहरे, बोले-महिलाओं और छात्रों के लिए काफी फायदेमंद

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को रैपिड और मेट्रो ट्रेन की सौगात दी। पीएम मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से...

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ी सियासी हलचल, यूपी कांग्रेस मुख्यालय में लगा पोस्टर चर्चा में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश में...

सुरक्षा छीनी, संतों का अपमान किया, 2027 में सत्ता से उखाड़ फेंकेगी जनता: अखिलेश यादव

झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है और राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं...

लाउडस्पीकर पर यूपी सरकार का कड़ा रुख, प्रतुल शाह देव बोले-कानून से बड़ा कोई नहीं

रांची । उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य एंव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रमजान के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकर बजाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि...

फॉर्म-7 के जरिये वोट कटवाने का महाघोटाला, न्यायालय संज्ञान ले: अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

बजट पर कानपुर के उद्यमियों की राय: एमएसएमई पर फोकस सराहनीय, कुछ राहत की कमी भी खली

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर में उद्यमियों ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश बजट की तारीफ की। उन्होंने इसे एक अच्छा और दीर्घकालिक बजट बताया। उद्यमियों ने समाचार...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

admin

Read Previous

पुरस्कार व्यक्ति पर जिम्मेदारी बढ़ाते हैं: हार्दिक सिंह

Read Next

घमंडिया गठबंधन का मकसद परिवार के लोगों को पीएम और सीएम बनाना : अमित शाह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com