विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस निकालेगी प्रतिज्ञा यात्रा, 12 हजार किलोमीटर का सफर होगा तय

लखनऊ, 11 सितंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में रणनीति बनाई है। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हम वचन निभाएंगे नाम से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ नाम से 12 हजार किमी चलेगी। यात्रा बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों से होकर गुजरेगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी और उससे जुड़े संगठन हर स्तर पर खुद को मजबूत बनाने में जुटे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी अपने चुनावी अभियान के तहत ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा हम वचन निभायेंगें’ नाम से 12 हजार किलोमीटर की यात्रा प्रदेश के तमाम बड़े शहरों, कस्बों और गांवो से होकर गुजरेगी। यह निर्णय यूपी प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सलाहाकार और रणनीति कमेटी ने लिया। कमेटी की बैठक में आने वाले विाानसभा से जुड़े चुनाव अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया।

यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रूट निर्धारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सलाहकार एवं रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ प्रियंका ने व्यापक विचार विमर्श किया। राष्ट्रीय महासचिव ने बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर तमाम बिदुओं पर चर्चा की। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों से राय मांगी। क्षेत्रवार समीक्षा के दौरान पूर्वाचल, बुंदेलखंड, मध्य यूपी और आगरा क्षेत्र से संबािंत प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन सृजन पर लिखित रिपोर्ट मांगी गयी। प्रियंका ने यूपी की 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों के गठन के अनिवार्यता को लेकर सख्त निर्देश दिया है।

–आईएएनएस

छह साल में बढ़ी गरीबी और असमानता, पाकिस्तान योजना आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के योजना आयोग द्वारा जारी हालिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले छह वर्षों के दौरान पाकिस्तान में असमानता और गरीबी दोनों में उल्लेखनीय...

ईरानी हमलों के बीच यूएई ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें और 121 ड्रोन मार गिराए

नई दिल्ली । संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों और 129 ड्रोन...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, संयम बरतने की अपील

काबुल । अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने उन चिंताओं को दोहराया जो अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ती झड़पों को लेकर थीं, जिसके...

बलूचिस्तान में एक और गैर-न्यायिक हत्या, 17 वर्षीय युवक का शव बरामद

क्वेटा । बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने एक और बलूच नागरिक की हत्या कर दी। यह घटना पूरे प्रांत में बिना कानूनी कार्रवाई के की जा रही हत्याओं और लोगों...

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

बीजिंग । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त...

तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन का दावा ‘पुतिन करेंगे ईरान से बात’

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गल्फ में तेल रिफाइनरी पर हमलों को लेकर अरब नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे; क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।...

ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई

नई दिल्ली । यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि,...

ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा...

अमेरिकी सेना का दावा, अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा ईरान

वाशिंगटन/जिनेवा । अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान बिना सोचे समझे अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। सेना ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर अपनी बात सामने रखी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों पर ईरान के हमले की लिस्ट जारी की

वॉशिंगटन । विगत लगभग पांच दशकों से, अमेरिका की विभिन्न सरकारें ईरान पर यह आरोप लगाती रही हैं कि वह मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों व सैन्यकर्मियों...

editors

Read Previous

भारत, दक्षिण एशिया में बढ़ेगा सूखा: आईपीसीसी रिपोर्ट

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद में गैस वितरण बोलियों के खिलाफ अदाणी की अर्जी खारिज की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com