देवरिया में छह लोगों की हत्या, योगी सख्त, विपक्ष ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

देवरिया । उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित रूद्रपुर क्षेत्र में छह लोगों की हत्या के मामले सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री योगी ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं विपक्ष ने इस मामले में सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि सरकार व प्रशासन की विफलता के कारण देवरिया में जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या, दुःखद। योगी सरकार आमजन को न्याय दिलाने में अक्षम है, भ्रष्टाचारी पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर होती हैं ये घटनाएं। पैसे लेकर विवाद को उलझाकर शोषण करती है पुलिस, प्रदेश का आमजन पीड़ित, कानून व्यवस्था ध्वस्त।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि देवरिया के रुद्रपुर के जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या हुई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था इतनी बदहाल हो गयी है कि छोटे-मोटे विवाद में भी निर्भय होकर सरेआम 6 लोगों की हत्या हो जाती है। न कोई कानून का भय, न ही सम्मान। योगी सरकार ने इस प्रदेश को ऐसे अपराधिस्तान में तब्दील किया है कि घर में बैठी महिलाएं तो क्या बच्चे, जवान और बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं।

दरअसल, देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों के बीच कथित रूप से जमीन के मामले में विवाद हो गया। जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे, उसकी पत्नी किरण, बेटी सलोनी और नंदिनी तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सुबह जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की सत्य प्रकाश दुबे के पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। उसके बाद हुए संघर्ष में दुबे और उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

उधर विशेष स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।

प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल जख्मी हो गया है और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

admin

Read Previous

ईद मिलाद जुलूस के दौरान पथराव के बाद कर्नाटक शहर में बढ़ा तनाव

Read Next

एशियाई खेल : भारत ने 3 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य पदक जीते, बैडमिंटन व ट्रैप टीमों के लिए ऐतिहासिक रहा दिन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com