मराठी फिल्म स्थल ने टोरंटो फेस्टिवल में जीता टॉप एशियन अवॉर्ड

टोरंटो । निर्देशक जयंत दिगंबर सोमलकर की पहली मराठी फिल्म ‘स्थल’ (ए मैच) ने रविवार को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में टॉप एशियन अवॉर्ड हासिल किया।

यह फिल्म एक युवा महिला की दमनकारी पितृसत्ता के खिलाफ लड़ाई की कहानी है जो उसके जीवन पर अपने फैसले थोपती है।

सामाजिक जागरुकता के मुद्दे पर बनी इस फिल्म को नेटवर्क फॉर द प्रमोशन ऑफ एशिया पैसिफिक सिनेमा (एनईटीपीएसी) अवॉर्ड से नवाजा गया। इस पर सोमलकर ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए भी बहुत खास है, क्योंकि इसकी शूटिंग मेरे गृहनगर में हुई थी, जहां मेरा जन्म हुआ था।
 
साउथ एशिया के लिए टीआईएफएफ की सीनियर प्रोग्राम एडवाइजर के रूप में मीनाक्षी शेडे ने फिल्म को इस फेस्टिवल में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने कहा: “मैं एनईटीपीएसी अवॉर्ड ‘स्थल’ (ए मैच) को दिए जाने से बहुत खुश हूं।”

उन्होंने कहा, ”यह उन महिलाओं के बारे में एक सशक्त फिल्म है, जिन्हें शादी के लिए लड़के वालों के सामने पेश किया जाता है। यह उनके लिए बेहद अपमानजनक है क्योंकि उनके साथ गुलामों या किसी वस्तु की तरह व्यवहार किया जाता है। उनका मूल्यांकन इस बात के लिए किया जाता है…आपका नाम क्या है, आपकी ऊंचाई क्या है, आपकी शिक्षा क्या है, क्या आप खाना बना सकती हैं, क्या आप खेती कर सकती हैं… और लड़कों से कभी कोई सवाल नहीं पूछा जाता। शादी की ओर ले जाने की यह प्रक्रिया लड़कियों के परिवारों के लिए आर्थिक और मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत अपमानजनक है।”

शेडे ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को अवॉर्ड मिलना इसलिए भी जरुरी है, क्योंकि यह फिल्म महाराष्ट्र के पिछड़े क्षेत्र के तथाकथित किसान आत्महत्या मामले में गहरे आर्थिक संकट को बारीकी से उजागर करती है।

”यह फिल्म निर्देशक की जीवनी पर आधारित कहानी है। उन्होंने इसकी शूटिंग अपने गृहनगर गांव डोंगरगांव में की थी, जिसे किसानों की आत्महत्या का क्षेत्र भी कहा जाता है। इसलिए वह गंभीर सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को भी संबोधित करना चाहते हैं, जिसमें वह इस बेहद शक्तिशाली फिल्म के संदर्भ को रखते हैं।”

— आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

दिल्ली के सुल्तान के लिए मैंने 200 से ज्यादा आउटफिट पहनें, बालों के साथ किए एक्सपेरिमेंट: मौनी रॉय 

Read Next

भारत ने कनाडाई राजनयिक को देश से निष्कासित किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com