झारखंड बंद का पांच जिलों में जबरदस्त असर, दर्जनों ट्रेन फंसी, कई हाईवे ठप

रांची :संताली भाषा को झारखंड में प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, ओलचिकी लिपि में पाठ्य पुस्तकों का प्रकाशन करने, संताली एकेडमी का गठन करने एवं राज्य के स्कूल-कॉलेजों में इस भाषा की पढ़ाई जैसी मांगों को लेकर जनजातीय संगठनों की ओर से मंगलवार को बुलाए गए 12 घंटे के झारखंड बंद का राज्य के कई इलाकों में जबरदस्त असर पड़ा।

जमशेदपुर, चाईबासा, रामगढ़, दुमका, सरायकेला-खरसावां जिलों में हाइवे से लेकर रेलवे ट्रैक तक को बंद समर्थकों ने ठप कर दिया। कुछ अन्य जिलों में भी बंद समर्थकों ने सड़कें जाम की। टाटा-खड़गपुर रेल सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन मंगलवार सुबह से ही ठप रहा। रांची-टाटा, रांची-पटना, दुमका-रामपुरहाट, दुमका-भागलपुर, चाईबासा-टाटा सहित कई प्रमुख सड़कों पर हजारों की तादाद में उतरे बंद समर्थकों ने जगह-जगह जाम लगा दिया। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतार लग गई। अलग-अलग जगहों पर जाम में फंसे हजारों लोग परेशान रहे। सड़कों पर कई जगहों पर टायरों में आग लगा दी गई। रेल पटरियों पर जहां-तहां बंद समर्थक धरना देकर बैठे रहे।

बंद बुलाने वाले सबसे बड़े संगठन ओलचिकी हूल बैसी के प्रदेश महासचिव दुर्गाचरण मुर्मू ने कहा है कि 12 घंटे का यह बंद तो सिर्फ सरकार तक अपनी मांगों का संदेश पहुंचाने के लिए बुलाया गया है। हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन बंद बुलाया जाएगा। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोविंदपुर, हल्दीपुखुर रेल खंड के तालाबुरु रेलवे फाटक, खड़गपुर रेल मंडल के घाटशिला व धालभूमगढ़ स्टेशनों के बीच स्थित चिरुगुड़ा, संथाल परगना में दुमका-रामपुर रेलखंड पर बंद समर्थकों के बैठे रहने की वजह से दर्जनों ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन रेलवे को परिवर्तित मार्गों से करना पड़ा।

टाटानगर-बदामपहाड़ मेमू स्पेशल, गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस, ओखा-शालीमार एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हावड़ा मुंबई मेल, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, एलटीटी शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, जैसी कई ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रही। जमशेदपुर और चाईबासा के कई इलाकों में बाजार भी बंद रहे।

बहरागोड़ा में हाईवे 49 और हाईवे 18 को सुबह से ही सैकड़ों पुरुष और महिला आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया। इन दोनों सड़कों पर आठ से दस किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इसी तरह दुमका में रामपुरहाट और भागलपुर जाने वाली मुख्य सड़कों पर आंदोलनकारी सुबह आठ बजे से ही जमे रहे। रामगढ़ जिले में रांची-पटना रोड को घंटों जाम रखा गया। बंद समर्थकों के आगे पुलिस-प्रशासन की एक न चली। चांडिल, मुसाबनी, आदित्यपुर, चाकुलिया, चाईबासा सहित कई स्थानों पर बाजार-हाट में भी सन्नाटा रहा।

आईएएनएस

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

admin

Read Previous

भाजपा ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और झारखंड में नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का किया ऐलान

Read Next

बिहार : रिल्स बनाने के चक्कर में 3 किशोरों की नदी में डूबने से मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com