झारखंड में सरकार की रिक्रूटमेंट पॉलिसी के खिलाफ छात्रों का दो दिवसीय बंद मिला-जुला, सड़कों पर उतरे बंद समर्थक

रांची : झारखंड सरकार की रिक्रूटमेंट पॉलिसी के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स एसोसिएशन और झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से बुलाये गये 48 घंटे का झारखंड बंद आज से शुरू हो गया है। राज्य के ज्यादातर जिलों में इसका मिला-जुला असर दिख रहा है।

बंद समर्थक संगठनों की मांग है कि झारखंड में तीसरे और चौथे दर्जे की नौकरियों में शत-प्रतिशत झारखंडियों के लिए आरक्षित किया जाए और झारखंडी उन्हें माना जाए, जिनके पूर्वजों के नाम 1932 के लैंड सर्वे के कागजात (खतियान) में दर्ज हों। सरकार ने रिक्रूटमेंट की जो पॉलिसी लाई है, उसमें इन नौकरियों में 40 फीसदी सीटें ओपन टू ऑल हैं। यानी 40 फीसदी सीटों पर झारखंड से बाहर के प्रदेशों के अभ्यर्थियों की भी बहाली हो सकती है।

पिछले तीन महीनों में यह तीसरी बार है, जब इस मुद्दे को लेकर छात्र संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है। इस बार 10 और 11 जून को दो दिवसीय बंद का ऐलान किया गया है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, साहिबगंज सहित कई शहरों में बंद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतरे हैं। सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी के वाहनों पर पड़ा है। राजधानी रांची में सामान्य दिनों की अपेक्षा आज कम वाहन सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजधानी से खुलने वाली अधिकांश बसों को बस स्टैंड में ही रोक दिया गया है। हालांकि बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले हैं। झारखंड बंद को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 107 नेताओं को नोटिस भेजा है। इनमें अमर महतो, विनय कुमार वर्मा, शैलेंद्र यादव, अनिल महतो, कमलेश राम, शमीम अली, सुमित उरांव, उमेश यादव, संजय महतो, मोतीलाल महतो, सोनू कुमार, मनोज यादव, योगेश भारती, सत्यनारायण शुक्ला, अमनदीप मुंडा सहित अन्य लोग शामिल हैं। रांची में 1,500 पुलिस के जवान तैनात किए गये हैं। बंद समर्थकों पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री आवास, मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास के इलाके में दो दर्जन से अधिक अलग से सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसके अलावा दो ड्रोन कैमरा भी रखा गया है। झारखंड बंद के दौरान ड्रोन कैमरे से बंद समर्थकों की गतिविधियों की निगरानी की जायेगी। रांची के एसएसपी कौशल किशोर ने कहा है कि झारखंड बंद के दौरान अशांति फैलाने वाले लोगों को कतई बख्शा नहीं जायेगा।

रांची-टाटा रोड पर नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर के पास बंद समर्थकों ने शनिवार को सड़क पर टायर जलाया। हालांकि जैसी ही पुलिस को सूचना मिली, पुलिस वहां पहुंच गयी। इसके बाद बंद समर्थक भाग निकले। सरायकेला-खरसावां जिले में चौका-कांड्रा सड़क पर बंद समर्थक निकले और छिटपुट रूप से चल रहे मालवाहक वाहनों को बंद कराया।

साहिबगंज में बंद समर्थकों ने बाजार एवं दुकानें बंद करा दीं। यहां गाड़ियों को चलने से रोका जा रहा है। चाईबासा में बंद का मिला-जुला असर है। यहां भी बंद समर्थकों ने जगह-जगह रास्ता रोका है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हमला, बाल-बाल बचे

मुजफ्फरनगर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक जन आक्रोश रैली निकाली गई। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल ग्राउंड...

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अवामी लीग के 20 नेता मृत पाए गए

ढाका । बांग्‍लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्‍तापलट हो गया है। जारी हिसा के बीच देशभर में 20 अवामी लीग नेताओं समेत 29 लोगों के शव मिले हैं। ढाका...

बांग्लादेश में हिंसा और तख्तापलट केवल छात्र आंदोलन नहीं, भारत को इससे सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली । बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन इतना बढ़ा कि शेख हसीना को अपनी सत्ता छोड़कर देश से भागना पड़ा। वह भारत पहुंचीं और कई...

बीआरएस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस से एलआरएस लागू करने की मांग

हैदराबाद । भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने बुधवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार से चुनाव से पहले किए वादे के अनुसार, भूमि नियमितीकरण योजना...

‘राज्य में हिंसा ना फैलाए’, मृतक छात्र के परिजनों से मिलने के बाद बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

तिरुवनंतपुरम । गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल में युवाओं को हिंसात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 'प्रशक्षित' किया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों...

किसानों का दिल्ली चलो विरोध मार्च 29 फरवरी तक रुका

चंडीगढ़ । किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी रहने के बीच आंदोलनकारी किसान अगली रणनीति 29 फरवरी को तय करेंगे। उन्‍होंने 'दिल्ली चलो' मार्च फिलहाल स्‍थगित कर...

संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा, 14 मार्च को दिल्ली में करेेगा ‘महापंचायत’

चंडीगढ़ । संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने आंदोलन के कारण पंजाब और हरियाणा के बीच अंतर्राज्यीय सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा करने के बाद गुरुवार को बैठक की,...

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान...

किसानों के विरोध मार्च के कारण दिल्ली में सुस्त पड़ी यातायात की रफ्तार

नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश के साथ सीमा पर दिल्ली के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर बुधवार को ट्रैफिक जाम देखा गया। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को...

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली । सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को...

नोएडा : बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

नोएडा । 'भारत बंद' को लेकर जिले में पुलिस ने धारा-144 लागू कर दी थी। नोएडा से दिल्ली जाने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस की व्यवस्था पहले से ही मौजूद...

पंजाब में सर्वाधिक एमएसपी फिर भी असंतोष! क्या किसान आंदोलन राजनीति से है प्रेरित?

नई दिल्ली । पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान संगठन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने...

admin

Read Previous

सुप्रिया सुले व प्रफुल्ल पटेल बने एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष

Read Next

बंगाल पंचायत चुनाव: कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर मुर्शिदाबाद में तनाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com