भारतीय हवाई सीमा में 10 मिनट तक रहा पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान, 120 किलोमीटर उड़ा

कराची : लाहौर हवाई अड्डे पर भीषण बारिश के कारण नहीं उतर पाने के बाद पाकिस्तान एयरलाइंस का एक विमान 10 मिनट तक भारतीय हवाई सीमा में रहा और भारत के पंजाब में 120 किलोमीटर की उड़ान के बाद पाकिस्तान लौट गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। खबर में कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकारी विमान सेवा कंपनी की मस्कट से आ रही उड़ान पीके-248 जब 4 मई की रात आठ बजे लैंडिंग के लिए लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंची तो वहां भारी बारिश हो रही थी। पायलट ने 8.05 बजे अल्लामा इकबाल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने की कोशिश की लेकिन बोइंग 777 विमान अस्थिर हो गया और लैंड नहीं कर सका।

द न्यूज ने बताया कि एटीसी के निर्देश पर पायलट ने गो-अराउंड अप्रोच शुरू किया लेकिन भारी बारिश और कम ऊंचाई के बीच इस दौरान वह रास्ता भटक गया। विमान रात 8.11 बजे पंजाब के बधाना थाने के पास भारतीय सीमा में प्रवेश किया।

बोइंग 777 विमान जब भारतीय सीमा में घुसा तो उसकी रफ्तार 292 किलोमीटर प्रति घंटे थी और वह 13,500 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वह अमृतसर से 37 किलोमीटर दूर छिना बिधी चंद गांव के पास भारत में प्रवेश किया।

द न्यूज के अनुसार, भारतीय पंजाब में तारण साहिब और रसूलपुर होते हुए नौशेरा पन्नुअन तक पहुंचने के बाद विमान वापस मुड़ा। तब तक वह 40 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था। भारतीय हवाई सीमा में पायलट विमान को 20,000 फीट की ऊंचाई तक ले गए।

विमान भारतीय हवाई सीमा में सात मिनट तक रहा और फिर भारतीय पंजाब के झगियां नूर मोहम्मद गांव से पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गया। इसके बाद पाकिस्तान स्थित पंजाब के कसूर जिले के दूना मब्बोकी, चांट, धूपसारी कसूर और घाटी कलंजर गांवों के रास्ते विमान दोबारा भारतीय सीमा में घुसा।

तीन मिनट बाद रात 8.22 बजे विमान भारतीय पंजाब के लाखा सिंहवाला हिथर गांव से पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया। उस समय विमान 23,000 फीट की ऊंचाई पर था और 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ रहा था।

द न्यूज ने बताया कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश के बाद विमान हुजरा शाह मुकीम और दीपालपुर होते हुए मुलतान की ओर चला गया। विमान ने भारतीय हवाई सीमा में 10 मिनट में 120 किलोमीटर का सफर किया।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

मौलाना ने पाकिस्तान में शिया नरसंहार पर संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की

Read Next

टेक्सस के मॉल में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, सात घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com