चारधाम यात्रा 2023: ऋषिकेश में खुला इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

ऋषिकेश : चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके लिए चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार यानी ऋषिकेश में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खुल गया है। इसके लिए सेवा टीएचडीसी के सहयोग से ऋषिकेश में पहला इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही स्टेशन का भी शुभारंभ किया जाएगा। अभी तक हरिद्वार और देहरादून में ही ये सुविधा थी।

आपको बता दें कि, पर्यावरण संरक्षण के तहत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की सामाजिक कार्यों से जुड़ी इकाई सेवा टीएचडीसी राज्यभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही है। अभी तक हरिद्वार और देहरादून में इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा थी, लेकिन अब चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में भी इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आने वाले यात्रियों को चाजिर्ंग की सुविधा मिलेगी।

चारधाम यात्रा ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में इनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड ईईएसएल की इकाई कंवर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड सीईएसएल ने सेवा – टीएचडीसी के वित्तीय सहयोग से चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। इस स्टेशन से सिर्फ चारधाम यात्री ही नहीं, बल्कि आम लोग भी वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। चार्जिंग स्टेशन की स्थापना पर कुल साढ़े तेईस लाख रुपये सेवा – टीएचडीसी ने खर्च किए हैं।

ईईएसएल के स्टेट हेड राहुल सिंह ने बताया कि, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के निर्माण और संचालन का जिम्मा मिला है। स्टेशन को स्थापित कर दिया गया है। स्टेशन के लिए यूपीसीएल से कनेक्शन भी लिया जा चुका है। यात्रा शुरू होने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन सवार यहां से चार्जिंग की सुविधा हासिल कर सकेंगे।

इलेक्ट्रिक कार व अन्य छोटे वाहन यहां आधुनिक स्टेशन पर महज घंटेभर में ही चार्ज हो सकेंगे। चार्जिंग स्टेशन खुलने से देश के कोने- कोने से इलेक्ट्रिक वाहन लेकर पहुंचने वाले यात्रियों के साथ ही पर्यटकों को भी सुविधा होगी। महज 9.58 रुपये में एक यूनिट का भुगतान संबंधित कार सवार उपभोक्ता को चाजिर्ंग के लिए करना होगा। यह पेमेंट भी उपभोक्ता ऑनलाइन एप इलेक्ट्रिकफाई एप के जरिए कर सकेंगे। एप में चार्जिंग के लिए स्लॉट बुक करने की भी सुविधा है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पटना में छठी कक्षा के छात्र का अपहरण, फिरौती मांगी 40 लाख रुपये

Read Next

तीन कॉलेजों की गलत रिपोर्ट, कॉलेजों की ग्रेडिंग व फीस पर पड़ा असर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com