अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज, चौतरफा हो रही छापेमारी

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद की मोस्टवांटेड पत्नी शाइस्ता परवीन को खोजने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं, जो जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि हर रोज पुलिस को शाइस्ता के बारे में नए सुराग मिलते हैं, लेकिन वह गायब हो जा रही है। पुलिस की पकड़ से वह अभी दूर है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रयागराज के साथ कौशांबी जनपद में जगह-जगह छपा मार रही है। कई घरों में खोजबीन के साथ गंगा और यमुना के कछारी इलाके में ड्रोन कैमरे के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी वह पकड़ से दूर है।

कई राज्यों, शहरों में छापामारी के बाद एक बार फिर प्रयागराज और कौशाम्बी के कई गांवों में तलाश शुरू हुई। पुलिस को सुराग मिली थी कि अतीक की पत्नी कौशाम्बी के कछारी इलाकों में छिपी हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रिहायशी इलाकों के साथ खंडहर, जंगल और नदी के किनारे पुलिस टीमें छापामारी को पहुंची।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अतीक की अधिकतर रिश्तेदारियां खुल्दाबाद, कौशांबी, कोखराज और संदीपन घाट के गांवों में हैं। पुलिस को भनक लगी की वह गंगा के कछार में छिपी है। पुलिस ने कौशांबी के खालसा, उजैहिनी समेत कई गांवों में छापेमारी की, लेकिन शाइस्ता का पता नहीं चला।

प्रयागराज में कई मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं, जहां अतीक के परिवार का खासा दबदबा माना जाता है। साथ ही गंगा पार और यमुनापार के इलाकों में भी उसके तमाम जानने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह जिले में ही कहीं छिपी है और लगातार ठिकाने बदल रही है।

सूत्र बताते हैं कि उमेश हत्याकांड में शामिल जो लोग भी अब तक पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, वे मारे ही गए हैं। ऐसे में शाइस्ता पुलिस पर भी विश्वास नहीं कर पा रही है। पति अतीक और देवर अशरफ की हत्या के बाद परिवार में वो ही सबसे बड़ी सदस्य है। ऐसे में चार बेटों को संभालने की जिम्मेदारी भी उस पर है। हो सकता है इसीलिए शाइस्ता कोई खतरा मोल न लेना चाहती हो। यही वजह है कि शाइस्ता बेटे असद और पति अतीक के जनाजे में भी नहीं पहुंची।

संभावना जताई जा रही है कि कुछ सफेदपोश लोगों ने अपना राज खुलने के डर से अतीक की हत्या करवाई है। ऐसे में शाइस्ता को भी डर है कि वह इस वक्त अगर सरेंडर करती है, तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में शाइस्ता सरेंडर के लिए सही समय का इंतजार कर रही है।

ज्ञात हो कि विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या के बाद से ही माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। परवीन के ऊपर अब 50 हजार का इनाम घोषित है। उसकी खोजबीन में पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगी है, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। शाइस्ता अपने बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी सामने नहीं आई। शौहर अतीक और देवर की हत्या हो गई, लेकिन वह जनाजे में नहीं पहुंची।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

केजरीवाल की आबकारी नीति ने दिल्ली, पंजाब में कहर ढाया : भाजपा

Read Next

जेएनयू कैंपस में धरने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, हिंसा करने पर होगा दाखिला रद्द,

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com