विश्वभारती ने अमर्त्य सेन से 6 मई तक ‘अतिरिक्त’ भूमि खाली करने को कहा

कोलकाता : विश्वभारती विश्वविद्यालय ने नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को अंतिम निष्कासन नोटिस जारी कर उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विश्वविद्यालय परिसर के भीतर 6 मई तक विवादित 13 डिसमिल जमीन खाली करने को कहा है। सेन इस समय अमेरिका में हैं। 13 अप्रैल को बोलपुर में एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस के हस्तक्षेप का आदेश देने के बावजूद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने यह ताजा नोटिस जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री के वकील द्वारा दायर एक याचिका के बाद कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया था। इसमें भूमि के विवादित हिस्से को लेकर सेन के खिलाफ विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा संभावित बेदखली अभियान पर कानून और व्यवस्था के उल्लंघन की आशंका व्यक्त की गई थी।

आदेश में कार्यपालक दंडाधिकारी ने शांति निकेतन थाना प्रभारी को तत्काल मामले के निस्तारण तक क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि विवाद 13 डिसमिल जमीन को लेकर है। इसकी शुरुआत तब हुई जब विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती ने सेन पर अवैध रूप से 1.38 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया, जो उनके 1.25 एकड़ के कानूनी अधिकार से अधिक है।

हालांकि, नोबेल पुरस्कार विजेता ने इस आरोप का खंडन किया।

–आईएएनएस

इजरायली हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान ने बताया ‘शहादत’

यरुशलम । इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और पब्लिक रिलेशंस प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की इजरायली...

इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान बोला ‘वॉर क्राइम’ का देंगे जवाब

तेल अवीव/तेहरान । मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा भयावह और आक्रामक होता जा रहा है। बुधवार को इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर...

ईरान की दमनकारी बासिज फोर्स के प्रमुख को आईडीएफ ने किया ढेर, शीर्ष अधिकारी लारिजानी पर भी निशाना

तेल अवीव । इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा किया है। आईडीएफ ने दावा किया है...

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को निकालने में मदद के लिए आर्मेनिया को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बेल्जियम के दौरे पर हैं। मिडिल ईस्ट में इस समय भारी तनाव चल रहा है। ताजा हालात में वहां के...

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं

नई दिल्ली । ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष का असर काफी व्‍यापक हो गया है। दक्षिणी लेबनान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लिटानी नदी...

पेजेशकियान की टिप्पणी पर ट्रंप का तंज, ‘पड़ोसी देशों के सामने ईरान ने कर दिया सरेंडर’

वाशिंगटन । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पड़ोसी देशों से मांगी गई माफी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'दबाव' में उठाया गया कदम करार दिया है। शनिवार को...

अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश, ‘हमें कम मत आंकिए’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे झगड़े में बीच-बचाव की कोश‍िश शुरू कर दी...

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

वाशिंगटन । ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर...

admin

Read Previous

आईआईएम उदयपुर में बतौर प्रोफेसर स्मृति ईरानी ने ली क्लास

Read Next

अमेरिकी सीनेटरों ने जुकरबर्ग से कहा, किशोरों को मेटावर्स से दूर रखें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com