भाजपा ने सभी 70 विधानसभाओं में केजरीवाल के भ्रष्टाचार रूपी पुतले का किया होलिका दहन


नई दिल्ली
:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में (शराब घोटाले के चलते) अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार रूपी पुतला बनाकर होलिका दहन किया। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में वीरेन्द्र सचदेवा के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन का पुतला जलाकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का होलिका दहन किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी को याद दिलाते हुए कहा कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर से आशीर्वाद लेते हैं। इसलिए यहां से यह साफ संदेश केजरीवाल को है कि जहां से उन्होंने शुरू किया था हम उनकी राजनीति को उसी स्थान पर खत्म करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमें 2025 का इंतजार नहीं करना है और इस शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना ही होगा। दिल्ली की जनता की भी यही मांग है।

आगे सचदेवा ने कहा कि आज होलिका दहन इसलिए हो रहा है क्योंकि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसलिए आज शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के प्रतिक आम आदमी पार्टी के नेता हैं, हम उनका पुतला दहन के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल वह राजा हैं जिनकी जान मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी तोता में बसती है। आज जब सिसोदिया जांच एजेंसी के दायरे में हैं तो केजरीवाल को छटपटाहट हो रही है। आज केजरीवाल से दिल्ली की जनता पूछ रही है कि 346 शराब की दुकानों को बढ़ाकर 850 क्यों किया था?

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल से विधानसभा में हमने शराब नीति लागू ना करने की बात कही थी। लेकिन खुद की जेबे भरने के लिए उन्होंने नई शराब नीति लागू कर दी जबकि पुरानी शराब नीति के अंतर्गत दिल्ली में हर साल 20,000 करोड़ रुपये की शराब बेची जाती थी। और दिल्ली सरकार के खाते में 6000 करोड़ रुपये आते थे, लेकिन नई नीति से आया कुछ नहीं बल्कि जब शराब घोटाले में ठेकेदारों की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने खुद ही बताया कि 2 फीसदी से 12 फीसदी कमीशन बढ़ाकर केजरीवाल ने आधे पैसा अपने जेब में भरने का काम किया है।

आपको बता दे कि शास्त्री नगर में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका के दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद डा. हर्ष वर्धन, पूर्व महापौर जय प्रकाश एवं जिला अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह सम्मलित हुए। महारौली में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका के दहन में कार्यकर्ताओं के साथ सांसद रमेश बिधूड़ी एवं पार्षद जगमोहन महलावत सम्मलित हुए। मंडावली में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल सम्मलित हुए जबकि कार्यक्रम का संयोजन बिपिन बिहारी ने किया।

विजय चौक लक्ष्मी नगर में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक अभय वर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता सम्मलित हुए। रोहिणी में आयोजित भ्रष्टाचार की होलिका दहन में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ सांसद हंसराज हंस एवं ऋतु गोयल सम्मलित हुए। यहां कार्यक्रम का आयोजन प्रवीण बंसल ने किया। नारायणा, सदर बाजार, दिल्ली कैंट, कापसहेड़ा चौक, चांदनी चौक, पटेल नगर, महावीरा स्कूल चौक, आदि क्षेत्रों में भ्रष्टाचार की होलिका दहन कार्यक्रम में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता सम्मिलित हुए।

इसके अलावा सभी भाजपा विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मलित होकर दिल्ली के भ्रष्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचारों का होलिका दहन किया।

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

akash

Read Previous

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Read Next

राहुल गांधी की सुरक्षा चूक पर सीआरपीएफ डीजी का बयान, ‘हम अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com