राहुल गांधी की सुरक्षा चूक पर सीआरपीएफ डीजी का बयान, ‘हम अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं’

नई दिल्ली:कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक युवक के राहुल गांधी को गले लगाने की घटना चर्चा में है। इसे कांग्रेस नेता की सुरक्षा में चूक बताया जा रहा है। इसी बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम अपने सभी सुरक्षा प्राप्त लोगों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, जिन्हें सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाती है और हम यह काम बहुत अच्छी तरह से कर रहे हैं।

सीआरपीएफ के डीजी सुजॉय लाल थाउसेन ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस लीडर की जेड प्लस सिक्युरिटी है, उसे सुरक्षा देना राज्य की जिम्मेदारी है। डीजी ने कहा कि यदि आप इस पूरे घटनाक्रम को देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि सुरक्षा घेरा पार करने वालों की ठीक से तलाशी और जांच की जाती है। थ्री-लेयर सिक्योरिटी में किसी खतरे की गुंजाइश नहीं है।

सीआरपीएफ डीजी एसएल थाउसेन ये भी बताया कि राहुल गांधी को सुरक्षा थ्रेट असेसमेंट के आधार पर दी जा रही है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा संबंधी सभी चिंताएं हमारी सुरक्षा योजना के तहत आती हैं और विस्तृत समीक्षा के आधार पर राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा सुरक्षा को लेकर यात्रा के ऑगेर्नाइजर भी उनके साथ (सीआरपीएफ) संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को भी राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली जब पंजाब के होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और राहुल गांधी के गले लग गया। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि ये कोई सुरक्षा में चूक नहीं थी।

–आईएएनएस

इटली के रक्षा मंत्री का भारत दौरा: शहीदों को नमन, रक्षा सहयोग पर राजनाथ संग अहम चर्चा

नई दिल्ली । इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। यहां अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से की। यहां...

टीआरएस नेता के. कविता ने भर्ती में आयु सीमा में छूट लागू करने की मांग की

हैदराबाद । तेलंगाना राष्ट्र सेना (टीआरएस) की नेता के. कविता ने गुरुवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए...

राहुल गांधी ने किया ग्रेट निकोबार द्वीप का दौरा, केंद्र की परियोजना पर बोले- ‘ये विकास नहीं, विनाश है’

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्रेट निकोबार द्वीप के दौरे का वीडियो शेयर किया और केंद्र सरकार पर निशाना। उन्होंने केंद्र की 'ग्रेट...

टीएमसी के बदमाशों ने मेरे सिर पर रॉड से वार किया : भाजपा पोलिंग एजेंट

नादिया । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के दौरान राज्य के कई इलाकों से हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। नादिया जिले के चापड़ा...

बंगाल में मतदान: एनडीए के नेता बोले, बंगाल में बन रही है डबल इंजन सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बुधवार को दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी...

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हैदराबाद । हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर एक बम धमकी भेजी...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

केजरीवाल की न्यायाधीश को चिट्ठी पर राजनीति तेज, वीरेंद्र सचदेवा बोले- ‘सजा के डर से राजनीतिक नौटंकी कर रहे आप नेता’

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जस्टिस स्वर्णमाला के खिलाफ टिप्पणी पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा...

बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग ने पोलिंग स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों पर सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण या अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कों...

एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराएगा भारत

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच रहे हैं। वह यहां 28 अप्रैल को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक...

एनडीए सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया: तेजस्वी यादव

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लेते हुए सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

akash

Read Previous

भाजपा ने सभी 70 विधानसभाओं में केजरीवाल के भ्रष्टाचार रूपी पुतले का किया होलिका दहन

Read Next

पोंजी घोटाला : ईडी ने मुंबई, नागपुर में 15 ठिकानों पर छापे मारे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com