बिहार में अश्लील भोजपुरी गानों पर होगी कारवाई, सभी जिलों को दिया गया निर्देश

पटना: बिहार में भोजपुरी गानों में अश्लीलता और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करना अब आपको महंगा पड़ सकता है। सरकार ने द्विअर्थी भोजपुरी गानों पर अंकुश लगाने को लेकर कमर कस ली है। यह मामला विधानसभा के बजट सत्र में भी उठाया गया है। विधायकों द्वारा इस तरह के मामला उठाए जाने के बाद मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार इस पर रोक लगाने के लिए गंभीर है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया जा चुका है। हालांकि मंत्री के जवाब से प्रश्नकर्ता विधायक संतुष्ट नहीं हुए।

15 फरवरी को इस संबंध में सभी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में एक पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि सूचनानुसार, कतिपय गायकों द्वारा अपने भोजपुरी गानों में अश्लील द्विअर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों पेश किया जा रहा है। ऐसे गायक अपने गानों में किसी जाति का महिमामंडन करते हैं तो किसी जाति को नीचा दिखाते हैं। इस तरह के गानों से सामाजिक सद्भाव, माहौल बिगड़ने की गोपनीय संभावना है।

भोजपुर, सीवान में ऐसे गानों के कारण 11 फरवरी को भी एक पत्र भेजा गया था, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि यह प्रवृत्ति सीमित होने के बजाय और बढ़ रही है।

ऐसे भोजपुरी गानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा जातियों के बीच विद्वेष फैलने की संभावना बन रही हैं। आगामी पर्व, त्योहार होली को देखते हुये इस तरह के अश्लील एवं विद्वेष फैलाने वाले गानों के विरुद्ध सतकर्ता अपेक्षित हैं।

इस तरह के गानों के विरुद्ध समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही हैं। पत्र के अंत में ऐसे गानों तथा सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ विधियुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

–आईएएनएस

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

दिल्ली कोचिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया

नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार को एक छोटे से कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। महज 20-25 गज के...

कटिहार हादसा: सीएम नीतीश ने मृतक आश्रितों के लिए दो-दो लाख रुपए मदद की घोषणा की

कटिहार । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना...

ईरान की शर्तों और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सीजफायर पर अनिश्चितता, वार्ता के नतीजे पर टिकी वैश्विक नजरें

वॉशिंगटन । अमेरिका और ईरान इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर अहम बातचीत करने की तैयारी में हैं। दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास, परस्पर विरोधी मांगों और संघर्ष से बाहर...

23 मार्च से अब तक जरूरतमंदों को 12 लाख से अधिक 5-किलो के एलपीजी सिलेंडर बेचे गए: केंद्र

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि 10 अप्रैल को 51.5 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही, देश भर में लगभग 1 लाख...

बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को हर महीने तीन हजार’, भाजपा की घोषणा से प्रसन्न दिखीं आधी आबादी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं...

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद...

गहलोत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-पचपदरा रिफाइनरी में देरी से विकास और रोजगार प्रभावित

जयपुर । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस परियोजना को संभालने के तरीके की आलोचना...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पांच तस्कर गिरफ़्तार, नशीला पदार्थ जब्त

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...

बंगाल चुनाव: कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...

बिहार: भागलपुर-सह-बक्सर सीट पर विधान परिषद उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा, मतदान 12 मई को

पटना । बिहार विधान परिषद की भागलपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की खाली सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने विज्ञप्ति में...

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

akash

Read Previous

संबलपुर हिंसा: विहिप के बंद से ओडिशा के 14 जिलों में जनजीवन प्रभावित

Read Next

महरौली हत्या: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपपत्र के तथ्य प्रसारित करने पर लगाई रोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com