कोरोना : भारत में 18 मार्च के बाद से दैनिक मामलों में आई कमी

29 जून, 2021

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 37,566 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसी दौरान 907 मौतें हुई हैं। यह 18 मार्च के बाद से कोविड के सबसे कम ताजा मामले हैं। ढाई महीने में यह दूसरी बार है कि मरने वालों की संख्या पिछले दो महीनों में लगातार 11वें दिन 1,000 अंक से नीचे आ गई है और संख्या 2,000 से नीचे रहा है।

भारत द्वारा पिछले बुधवार को तीन करोड़ से अधिक कोविड मामलों को पार करने के बाद कुल आंकड़ा बढ़कर 3,03,16,897 हो गया।

पिछले 50 दिनों में एक करोड़ मामलों को जोड़ते हुए भारत अमेरिका के बाद कोविड के तीन करोड़ से अधिक मामले दर्ज करने वाला दूसरा देश बन गया है।

यह लगातार 22 वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। 18 मार्च को, भारत में 39,726 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 22 जून को भारत में 42,640 मामले दर्ज किए गए थे।

कोरोना के सक्रिय मामले अब 6 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में कोरोना के 5,52,659 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,97,637 मौतें हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 56,994 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,93,66,601 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 32,90,29,510 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 52,76,457 लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड के लिए 28 जून तक 40,81,39,287 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 17,68,008 नमूनों की सोमवार को जांच की गई।

–आईएएनएस

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश...

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जयशंकर का इस साल का यह पहला विदेश...

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

शिकागो । दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डायस्पोरा मीडिया की भूमिका कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। जाने-माने समुदाय के सदस्यों,...

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों...

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर

नई दिल्ली । कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू बुधवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने...

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के...

बुसान में शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी समकक्ष को बताया कठोर वार्ताकार

सियोल । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। अमेरिकी टैरिफ से मचे घमासान के बीच...

अफगान विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे। नई दिल्ली...

admin

Read Previous

दिल्ली में डेंगू से अब तक 9 लोगों की जान गई, मामलों की संख्या बढ़कर 2,708 हुई

Read Next

अफगान शरणार्थी मंच ने 222 अफगान नागरिकों के लिए भारत से ई-वीजा मांगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com