बिहार महागठबंधन के पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर नहीं

पूर्णिया:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भले ही विपक्षी दलों में एकजुटता की बात कर रहे हों, लेकिन 25 फरवरी को पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली के लिए कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी की तस्वीर आयोजकों को नहीं भा रही। रैली के लिए लगाए गए विभिन्न पोस्टरों से राहुल गांधी की तस्वीर गायब है।

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महागठबंधन की पहली रैली आयोजित होने वाली है। इसको लेकर पूर्णिया में जगह-जगह महागठबंधन की प्रस्तावित रैली के पोस्टर लगाए गए हैं। उनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर गायब है।

पोस्टर, बैनर में हालांकि कांग्रेस की सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर लगाई गई है, लेकिन राहुल गांधी की तस्वीर नहीं लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

सीमांचल से 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी का आगाज करने में जुटे महागठबंधन के सभी घटक दल जोरशोर से लगे हैं। कांग्रेस भी इसको लेकर तैयारियां कर रही है।

शहर में जगह-जगह होडिर्ंग्स भी लगाए गए हैं। महागठबंधन के होडिर्ंग्स से कांग्रेस नेता राहुल गांधी गायब हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर को होडिर्ंग्स में जगह दी गई है।

लेकिन कांग्रेस की ओर से लगाए गए होडिर्ंग्स में राहुल गांधी की तस्वीर दिखाई दे रही है।

महागठबंधन की इस महारैली को लेकर कोसी और सीमांचल के सातों जिलों से नेताओं का जुटान होने वाला है।

पूर्णिया रैली के पोस्टरों में नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव के साथ-साथ सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जीतनराम मांझी, ललन सिंह और वाम दलों के नेताओं की तस्वीरें लगी हैं।

कांग्रेस की ओर से अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी का नाम सामने आ रहा है। जदयू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के एकजुटता की बात करते हुए खुद प्रधानमंत्री बनने को नकार जरूर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी का नाम भी नहीं ले रहे।

ऐसी स्थिति में महागठबंधन द्वारा लगे पोस्टरों से राहुल गांधी की तस्वीर गायब होना इस बात के संकेत दे रहे हैं कि जदयू और राजद नीतीश कुमार को विपक्षी प्रधानमंत्री कैंडिडेट के रूप में दिखाना चाह रही हैं।

इधर, कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने ट्विटर पर इस ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो भी लगाई जानी चाहिए थी। नीतीश कुमार ध्यान दें।

इस बीच भाजपा इस स्थिति पर तंज कस रही है। भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि भाजपा की पूर्णिया की ऐतिहासिक सभा के बाद उसका अनुकरण करते हुए महागठबंधन की कथित महारैली का नाम घटक दलों के विवाद के कारण अब तक तय नहीं किया जा सका है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पोस्टर से राहुल गांधी गायब हो गए। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश के अनुसार पार्टी के दूसरे नंबर के नेता कन्हैया कुमार को तो महागठबंधन पोस्टर में जगह दे ही सकती है।

ऐसे में महागठबंधन की पार्टियों में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर मतभेद है, जिससे माना जाने लगा है कि विपक्षी दलों में एकजुटता आसान नहीं दिख रही।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

akash

Read Previous

दिल्ली भाजपा ने किया प्रदर्शन, सिसोदिया के इस्तीफे की मांग

Read Next

पवन खेड़ा को असम पुलिस के कहने पर रोका गया : दिल्ली पुलिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com