क्या ईडी के छापे कांग्रेस के लिए ‘बूस्टर डोज़’ हैं?

यूसुफ़ अंसारी

नई दिल्ली: मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है? क्या उसे ये डर सताने लगा है कि कांग्रेस विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाकर 2024 के चुनाव में उसे सत्ता से बेदखल कर देगी? क्या इसी लिए वो रायपुर 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन को डिस्टर्ब करना चाहती है? सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के यहां पड़े प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के छापों से उठे हैं।

एक तरफ तो कांग्रेस इन छापों को उसके महाधिवेशन डिस्टर्ब करने की साजिश ही मान रही है। वहीं ये भी कह रही है कि ये छापे पीएम मोदी से लड़ाई में उसके लिए बूस्टर डोज़ हैं।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। एजेंसी ने कोयला लेवी घोटाले में कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को ट्वीट कर ED के छापों की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष और विधायक समेत कई साथियों के घरों पर ED ने छापा मारा है। 4 दिन के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह डराकर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। भारत जोड़ो की सफलता और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह ध्यान भटकाने का प्रयास है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

इन छापों की ख़बर दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में जंगल में आग की तरह फैल गई। कांग्रेस फौरन हरकत में आ गई। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने फौरन प्रेस कांफ्रेस बुलाकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस छापेमारी से नहीं डरेगी। रायपुर में उसका अधिवेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि छापे लंबे समय तक जारी रहेंगे या नहीं।

लेकिन इन छापों ने हमें प्रधानमंत्री के प्रति और अधिक आक्रामक होने के लिए एक बूस्टर डोज दे दी है।’ कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने चेतावनी दी है कि कांग्रेस उन राज्यों में जवाबी कार्यवाही कर सकती है जहां वह अभी भी सत्ता में है खेड़ा ने कहा, ‘हम कई राज्यों में सत्ता में है आने वाले दिनों में और राज्यों में छापे पड़ेंगे 2024 का आम चुनाव आ रहा है देश का मौसम बदल रहा है।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और भी आक्रामक नज़र आए। वो मोदी सरकार के ईडी और कम टैक्स के छापों का बहीखाता लेकर सामने आए। खरगे ने कहा ‘पिछले 9 सालों में ED ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अडाणी की सच्चाई खुलने और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से हताश हो चुकी भाजपा ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कुल मिलाकर कांग्रेस ईडी
के छापों के बाद मोदी सरकार से दो-दो हाथ करती दिखाई दी। ये लड़ाई प्रेस कांफ्रेस और ट्वीटर तक ही सीमित नहीं रही। कांग्रेस ने दोपहर बाद रायपुर में ED दफ्तर का घेराव करके बता दिया कि वो अब हर मोर्चे पर लड़ाई के मूड में आ गई है।

हैरानी की बात यह है कि ईडी के इंसानों को अपने लिए बूस्टर डोज़ बताने वाली कांग्रेस के दो सबसे अहम नेताओं ने इन पर अपना मुंह तक नहीं खोला है। लगातार 5 महीने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करके खुद को पीएम मोदी के मुकाबले खड़ा करने की कोशिश करने वाले राहुल गांधी का इन छापों पर कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने एक ट्वीट तक नहीं किया। वहीं कांग्रेस दूसरी अहम नेता उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इन छापों पर कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझा। कांग्रेस नेता ने इन दोनों की चुप्पी को हैरान करने वाली बता रहें हैं। वहीं कुछ नेताओं का कहना है
कि रणनीतिक रूप से इन दोनों ने खुद को इस मामले से अलग रखा है। क्योंकि इनके मुंह खोलते ही बीजेपी की ट्रोल ब्रिगेड इन के पीछे पड़ जाती है।

सवाल पैदा होता है कि क्या इस तरह डर डर के राहुल गांधी मोदी सरकार का मुकाबला कर पाएंगे? भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई बार कहा कि वो न तो पीएम मोदी से डरते हैं, ना उनकी सरकार से, न बीजेपी से और न ही संघ परिवार से। लेकिन अब जब उनके नेताओं पर ईडी के छापे पड़ रहे हैं तो वो मुंह सिले बैठे हैं। राहुल गांधी की खामोशी उनके दावों से मेल नहीं खाती। यही वजह है कि राहुल गांधी बीजेपी के साथ-साथ कई क्षेत्रीय दलों के भी निशाने पर रहते हैं। उनका यह आरोप है कि राहुल और बीजेपी के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई को गंभीरता से नहीं ले रहे। राहुल गांधी को भारतीय
राजनीति में वैसे भी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन माना जाता है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए उन्होंने अपनी छवि बदलने की कोशिश जरूर की है। लेकिन इसमें अभी तक पूरी तरह कामयाबी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कांग्रेस से 2024 के लिए जल्दी कमर कसने की अपील की थी। इसके जवाब में कांग्रेस ने रविवार को ऐलान किया था कि वह अकेली पार्टी है जो विपक्षी दलों के मोर्चे का नेतृत्व करने के लिए सांगठनिक और नैतिक बल रखती है। कांग्रेस ने यह भी कहा था कि उसके बिना कोई भी विपक्षी मोर्चा संभव नहीं है। कांग्रेस के ऐलान के अगले दिन ही छत्तीसगढ़ में उसके नेताओं के घर ईडी ने छापेमारी कर दी। हालांकि ईडी का कहना है कि ये पुराना मामला है। इस मामले में एक आईएएस और 13 कारोबारी जेल में हैं। ईडी चाहे जो कहे, इन छापों के पीछ पीछे असली कारण राजनीति ही है। इनका ताल्लुक इसी साल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अगले लोकसभा चुनाव से भी है।

केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद राज्यों विधानसभा चुनाव से पहले वहां की गैर बीजेपी सरकार के नेताओं के घर इनकम टैक्स, सीआईडी या फिर सीबीआई के छापे पढ़ने शुरू हो जाते हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं के छापे पड़े थे। इत्तेफाक से कन्नौज में जिस इत्र कारोबारी के यहां समाजवादी पार्टी का करीबी समझकर छापा डाला गया था वह बीजेपी का ही करीबी निकला था। इससे मोदी सरकार की काफी फजीहत हुई थी। इससे पहले 2021 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं पर भी ईडी,
इनकम टैक्स और सीबीआई ने शिकंजा कसा था। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बीजेपी ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने में कामयाब नहीं हो पाई थी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं के यहां पड़े इन छापों के भी गहरे राजनीतिक मायने हैं। बीजेपी इनके ज़रिए कांग्रेस का मनोबल तोड़ना चाहती है। फिलहाल कांग्रेस इन छापों पर मोदी सरकार से दो-दो हाथ करते नजर आ रही है। लेकिन वो मोदी सरकार और बीजेपी को उनके मंसूबों में कामयाब होने से रोक पाएगी इसका पता तो चुनावों में ही चलेगा।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी की 15 साल पुरानी सत्ता को उखाड़ फेंका था। इस बार उसके सामने अपनी छत्तीसगढ़ की सत्ता बचाने की चुनौती है। इससे भी बड़ी चुनौती अगले साल लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकने की है। इन दोनों चुनौतियों पर खरा उतरने के लिए कांग्रेस को छापों का बूस्टर डोज से ज्यादा चुनावी रणनीति बनाने की जरूरत है। इस सच्चाई को वो को जितना जल्दी समझ लेगी उतना अच्छा होगा।

—-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

admin

Read Previous

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पवन खेड़ा के बयान के लिए देश से माफी मांगे- रामवीर सिंह बिधूड़ी

Read Next

अमेरिका ने भारत में वीजा मिलने में देरी में की कटौती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com