कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पवन खेड़ा के बयान के लिए देश से माफी मांगे- रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली😐 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिताजी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में बीजेपी ने आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और पवन खेड़ा के कांग्रेस से बर्खास्तगी की मांग की।

वीरेन्द्र सचदेवा के साथ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता आदि ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने किया। प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी के सभी विधायक प्रदेश पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिताजी के बारे में इस तरह का बयान बिल्कुल अक्षम्य है। और भाजपा इसके लिए चुप नहीं रहने वाली है। यह कांग्रेस पार्टी वही है जिसके मुखिया राहुल गांधी भारत द्वारा पाकिस्तान के ऊपर एयरस्ट्राइक किए जाने का विरोध करते हैं। आज कांग्रेस कुछ ही राज्यों में सिमट चुकी है। लेकिन अगर इनकी यही आदत रही तो 2024 के लोकसभा चुनाव में वह आलोप हो जायेंगे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी तुरन्त पवन खेड़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अभ्रद और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के लिए देश से माफी मांगे।

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रसिद्धी को धूमिल करने के लिए कांग्रेस नेता का अभद्र भाषाओं का प्रयोग सोची समझी साजिश है। क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ख्याती से कांग्रेस घबरा चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन की एम्बेसी से 1 करोड़ 35 लाख रुपये डोनेशन लिया जाता है, जिसका जवाब देश की जनता जानना चाहती है। जो तहजीब कांग्रेसियों ने शुरू की है उसका अनुसरण आम आदमी पार्टी जरुर कर सकती है। लेकिन भाजपा एक आदर्शवादी पार्टी है और वह राजनीति के लिए कभी भी व्यक्तिगत टिपण्णी नहीं करती है।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

akash

Read Previous

सोनू निगम पर हमला : पुलिस ने विधायक के बेटे पर मामला दर्ज किया

Read Next

क्या ईडी के छापे कांग्रेस के लिए ‘बूस्टर डोज़’ हैं?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com