बजट में मनरेगा मजदूरों दलित आदिवासियों की अनदेखी

नई दिल्ली, अरविंद कुमार; जब देश मे बेरोजगारी चरम सीमा पर है और लोग कोरोना के कारण आर्थिक संकट में हैं, सरकार ने इस बार बजट में मनरेगा के बजट में 33% की कटौती की है जबकि खाद्यान्न सब्सिडी में 90000 करोड रुपये और खाद सब्सिडी में 50000 करोड़ रुपये की कटौती की है। इसके साथी पेट्रोलियम सब्सिडी में 6900 करोड़ की कटौती की है ।


मार्क्सवादी पार्टी की पोलित ब्यूरो ने आज यहां बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही है। उसने कहा है कि मोदी सरकार का यह बजट अंतर विरोधियों से भरा हुआ है और इसमें जनता का ध्यान नहीं रखा गया है बल्कि अमीरों को करो में अधिक छूट दी गई है जिसके कारण राजस्व में 35 हज़ार करोड़ रुपए की कमी आएगी।
पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि कोविड के कारण देश में स्थिति बहुत भयानक हो गई थी लेकिन उसके बावजूद स्वास्थ्य पर जो पिछले साल बजटीय आवंटन किया गया था उसमें से 9255 करोड़ों रुपए खर्च ही नहीं किए गए। इसी तरह से शिक्षा में 4257 करोड़ पर खर्च नहीं किए गए।


बयान में यह भी कहा गया है कि आई सी डी इस स्कीम के लिए बजट में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
जेंडर बजट केवल 9 प्रतिशत है तो दलितों के लिए बजट केवल 3.5 प्रतिशत जबकि उनकी आबादी 16 प्रतिशत है।
इसी तरह आदिवासियों के लिए बजट मात्र 2.7प्रतिशत है जबकि उनकी आबादी8.6 प्रतिशत है।


पार्टी ने कहा है कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करनेवाली थी लेकिन उसके नारे खोखले साबित हुए और सरकार ने पी एम किसान कल्याण फण्ड में 8 हज़ार की कटौती कर दी।


माकपा ने यह भी कहा है कि बजट में सरकार ने मध्यवर्ग के लिए आयकर में छूट की सीमा 500000 से बढ़ाकर 700000 जरूर कर दी है पर मौजूदा महंगाई और सामाजिक क्षेत्र के बजट में कटौती को देखते हुए एक छूट काफी नहीं है ।
पार्टी ने दवा तथा खाद्य क्षेत्र में जीएसटी को वापस लेने की भी मांग की है और कहां है कि माकपा 22 से 28 फरवरी तक सरकार की इस जन विरोधी रवैया के खिलाफ अखिल भारतीय स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

बांग्लादेश: चटगांव बार एसोसिएशन चुनाव का नामांकन पत्र लेने गए अवामी लीग समर्थक वकीलों से धक्का-मुक्की

ढाका । बांग्लादेश में अवामी लीग समर्थक वकीलों के खिलाफ कार्रवाई चरम पर है। इस बीच कई ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी समर्थक वकीलों पर भी चटगांव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (सीडीबीए)...

पश्चिम बंगाल में पहली बार तो असम में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पांच राज्यों में से तीन राज्यों में मिली भाजपा की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने सोमवार को समाचार...

पश्चिम बंगाल में जीत के करीब भाजपा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की ‘झालमुरी-रसगुल्ला पार्टी’

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए बंगाली स्नैक ‘झालमुरी’ सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय में जश्न...

ममता दीदी लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं इसलिए आज ऐसी स्थिति: तरुण चुघ

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रहे बढ़त पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत...

केरल जनादेश मतदाताओं के बदलते मिजाज को दर्शाता है: केसी वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणामों को जनभावना में निर्णायक बदलाव बताया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि ये परिणाम केरल भर में परिवर्तन समर्थक...

बंगाल में चुनाव के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल से जुड़ी एक याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई, जिसमें चुनाव परिणामों के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा...

असम चुनाव : रुझानों में गौरव गोगोई पीछे, भाजपा 78 सीटों पर कर रही लीड

दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस को शुरुआती झटका लगता दिख रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उम्मीदवार गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से पीछे...

विधानसभा चुनावों में बीजेपी को बढ़त के बीच सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई । विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल...

akash

Read Previous

5जी आईओटी कनेक्शन 2026 तक वैश्विक स्तर पर 100 मिलियन से अधिक हो जाएगा : रिपोर्ट

Read Next

उद्योग की मांग से प्रेरित होते हैं कौशल विकास कार्यक्रम: राजीव चंद्रशेखर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com