मोरबी पुल हादसा: ‘बेशक मुआवजा देने को तैयार ओरेवा ग्रुप, लेकिन आपराधिक मुकदमे का करना पड़ेगा सामना’


अहमदाबाद
: गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि बेशक ओरेवा ग्रुप मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए तैयार हो, लेकिन ग्रुप के डायरेक्टर के खिलाफ आपराधिक मुकदमा जारी रहेगा। प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति ए.ज. शास्त्री की पीठ ने ओरेवा ग्रुप के निदेशक जयसुख पटेल द्वारा अदालत को सौंपे गए एक हलफनामे में पीड़ितों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की पेशकश के बाद यह टिप्पणी की।

हलफनामे में, पटेल ने प्रस्तुत किया कि वह स्वेच्छा से और बिना शर्त उन सात बच्चों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं जिन्होंने त्रासदी में अपने माता-पिता को खो दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने मरम्मत का काम किसी व्यवसायिक काम के लिए नहीं, बल्कि हैरिटेज को बचाने के लिए लिया था और कुछ प्रभावशाली लोगों ने इस काम को कराने में उनकी मदद की थी।

निदेशक ने प्रस्तुत किया कि उन्हें राजकोट में जामसब टॉवर क्लॉक के रखरखाव और मरम्मत का काम भी दिया जाता है।

राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा, राज्य भर में 1441 ओवर ब्रिज हैं, जिनमें से 63 बड़े ब्रिज की मरम्मत की जरूरत है, कुल ओवर ब्रिज में से 168 बड़े ब्रिज और 180 छोटे ब्रिज नगर निगम क्षेत्रों में हैं, अन्य ओवर ब्रिज नगर पालिका क्षेत्र में हैं, 100 पुलों में से 32 प्रमुख पुल हैं, जिनमें से 27 की मरम्मत की जा रही है।

30 अक्टूबर, 2022 को मोरबी में मच्छू नदी पर बना झूला पुल गिर गया, जिसमें 135 लोगों की मौत हो गई थी।

उक्त पुल की मरम्मत व रखरखाव का ठेका मोरबी नगर पालिका द्वारा ओरेवा ग्रुप को दिया गया था। उचित अनुमति और फिटनेस प्रमाण पत्र के बिना ओरेवा ग्रुप के निदेशक ने पुल को जनता के लिए खोल दिया था।

उच्च न्यायालय ने इस दुखद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए ओरेवा ग्रुप के निदेशक को जनहित याचिका में प्रतिवादी बनाया था।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

akash

Read Previous

कर्नाटक के स्कूलों में वीर सावरकर की तस्वीर लगाएगी सत्तारूढ़ बीजेपी

Read Next

गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे किए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com